Loading...
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी के माता-पिता ने OpenAI के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला
सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी के माता-पिता ने OpenAI के खिलाफ मुकदमा किया है

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बेटी के माता-पिता ने OpenAI के खिलाफ किया मुकदमा, जानिए क्या है मामला

Oct 28, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

मिर्गी से पीड़ित 31 वर्षीय अमेजन की सॉफ्टवेयर इंजीनियर बोवेन वान के माता-पिता ने OpenAI पर मुकदमा दायर किया है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि ChatGPT ने उनकी बेटी को फरवरी में मृत्यु से पहले मिर्गी की दवा धीरे-धीरे कम करने और चिकित्सकों से इसे छिपाने की सलाह दी थी। वान GPT-4o मॉडल का उपयोग कर रही थीं, जिसे कंपनी ने उसकी मृत्यु के एक दिन बाद 13 फरवरी को ChatGPT से इसे हटा दिया।

खुलासा 

चैट मैसेजेज की समीक्षा में हुआ खुलासा 

द टाइम्स ने वान और ChatGPT के बीच हुए 2.7 लाख से ज्यादा मैसेजेज की समीक्षा की। इसमें पाया गया कि अपनी मौत से काफी पहले से ही चैटबॉट उसे अपने चिकित्सकों दूर करने में मदद कर रहा था।

मई, 2025 में वान ने ChatGPT से पूछा कि क्या उसे हाल ही में दी गई एंटीडिप्रेसेंट दवा अमेजन पर उसके कोडिंग करने की क्षमता को प्रभावित करेगी।

इसके बाद उसने चिकित्सक को बताए बिना दवा की खुराक कम कर दी।

अन्य मामले 

दूसरे मामलों में भी लग चुके हैं आरोप 

यह मुकदमा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी के खिलाफ चल रहे उन कई मामलों में से एक है, जिनमें 16 वर्षीय एडम रेन के माता-पिता की ओर से अगस्त, 2025 में दायर किया गया मुकदमा भी शामिल है।

इसमें आरोप लगाया गया कि OpenAI ने यूजर्स की सुरक्षा के बजाय उनके जुड़ाव को ज्यादा अहमियत दी।

इसके साथ ही GPT-4o ने यूजर्स का भरोसा जीता और खुद को उनका करीबी साथी बना लिया, जबकि परिवार के लोगों से दूर कर दिया।

ADVERTISEMENT