Loading...
एल्विस प्रेस्ली के 274 गानों के इस्तेमाल पर एंथ्रोपिक के खिलाफ मुकदमा
एल्विस प्रेस्ली के 274 गानों को लेकर एंथ्रोपिक पर केस

एल्विस प्रेस्ली के 274 गानों के इस्तेमाल पर एंथ्रोपिक के खिलाफ मुकदमा

Oct 26, 2026
06:06 pm

क्या है खबर?

अमेरिकी गायक एल्विस प्रेस्ली के 274 गानों के इस्तेमाल को लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी एंथ्रोपिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। एल्विस को रॉक एंड रोल का किंग कहा जाता है। उनके संगीत और तस्वीरों के अधिकार रखने वाली कंपनी ऑथेंटिक ब्रांड्स ग्रुप ने आरोप लगाया है कि एंथ्रोपिक ने बिना अनुमति उनके गानों का इस्तेमाल अपने AI मॉडल को प्रशिक्षित करने के लिए किया। यह मामला AI कंपनियों के खिलाफ बढ़ते कॉपीराइट विवादों में शामिल हो गया है।

हर्जाने

हर गाने के लिए 1.5 लाख डॉलर के हर्जाने की मांग

यह मुकदमा 23 अक्टूबर को दायर किया गया।

शिकायत में एल्विस के कई लोकप्रिय गानों का नाम शामिल है, जिनमें 'कैन्ट हेल्प फॉलिंग इन लव', 'डोंट बी क्रूएल' और 'ऑल शुक अप' शामिल हैं। एल्विस के अधिकारों का प्रतिनिधित्व करने वाले पक्ष ने हर गाने के लिए 1.5 लाख डॉलर या कुल 4.1 करोड़ डॉलर (लगभग 400 करोड़ रुपये) के हर्जाने की मांग की है।

एंथ्रोपिक ने आरोपों से असहमति जताते हुए अदालत में पक्ष रखने की बात कही है।

विवाद

संगीत और किताबों के इस्तेमाल पर बढ़े विवाद

AI कंपनियों के खिलाफ कॉपीराइट से जुड़े मामले लगातार बढ़ रहे हैं।

म्यूजिक कंपनियां भी बिना अनुमति गानों के इस्तेमाल को लेकर कानूनी कार्रवाई कर रही हैं। यूनिवर्सल म्यूजिक ग्रुप ने एंथ्रोपिक के खिलाफ मुकदमा किया है। वहीं, सोनी म्यूजिक और वार्नर रिकॉर्ड्स ने AI म्यूजिक बनाने वाली कंपनी सुनो पर भी आरोप लगाए थे। बाद में सुनो ने वार्नर म्यूजिक ग्रुप के साथ समझौता किया।

इन मामलों से AI को प्रशिक्षित करने करने वाले डाटा को लेकर सवाल उठे।

ADVERTISEMENT

सवाल

लेखकों ने भी AI कंपनियों पर उठाए सवाल

सिर्फ संगीतकार ही नहीं, लेखक भी अपनी किताबों के इस्तेमाल को लेकर AI कंपनियों के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।

लेखिका अरुंधति रॉय ने आरोप लगाया कि एंथ्रोपिक ने उनकी किताबों का इस्तेमाल बिना अनुमति AI मॉडल को प्रशिक्षित करने में किया। उन्होंने बताया कि समझौते के तहत हर किताब के लिए कुछ हजार डॉलर देने का प्रस्ताव मिला था।

इससे पहले भी कई लेखकों ने एंथ्रोपिक के खिलाफ मुकदमा किया था और कंपनी ने समझौते पर सहमति जताई थी।

ADVERTISEMENT