जियोहॉटस्टार ने लॉन्च किया ChatGPT आधारित AI सर्च फीचर, कैसे करता है काम?
क्या है खबर?
वीडियो स्ट्रीमिंग दिग्गज जियोहॉटस्टार में यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए प्लेटफॉर्म में ChatGPT आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर को जोड़ा है। कंपनी ने OpenAI के साथ साझेदारी कर यह सुविधा शुरू की है। इसके जरिए दर्शक अब केवल कीवर्ड सर्च करने के बजाय सीधे बातचीत के माध्यम से कंटेंट खोज सकेंगे। यह फीचर यूजर्स को मूड, पसंद और जरूरत के अनुसार फिल्म, शो या लाइव स्पोर्ट्स चुनने में मदद करेगा।
काम
कैसे काम करता है नया फीचर?
यह नया फीचर OpenAI API पर आधारित है और नैचुरल लैंग्वेज यानी यूजर के बिल्कुल सामान्य भाषा को समझता है। यूजर्स टेक्स्ट या आवाज के जरिए सवाल पूछ सकते हैं। उदाहरण के लिए, अगर कोई फैमिली के साथ देखने लायक फिल्म चाहता है, तो वह सीधे ऐसा लिख या बोल सकता है। सिस्टम यूजर की बात समझकर उसी हिसाब से कंटेंट सुझाव देता है। सबसे खास बात है कि इसमें कई भारतीय भाषाओं का सपोर्ट भी दिया गया है।
सुझाव
लाइव स्पोर्ट्स और खास सुझाव
कंपनी के अनुसार, ChatGPT आधारित यह AI असिस्टेंट लाइव मैच के दौरान भी काम करेगा। दर्शक मैच में स्कोर, खास पल या खिलाड़ी की जानकारी तुरंत पूछ सकते हैं। असिस्टेंट ऐप के अंदर ही जवाब देगा। यह फीचर केवल सर्च तक सीमित नहीं है, बल्कि दर्शकों को उनकी पसंद के अनुसार कंटेंट क्यूरेट करने में भी मदद करता है। इससे स्क्रॉल करने में लगने वाला समय कम होगा और सही कंटेंट जल्दी मिलेगा।
उपलब्धता
कब और कैसे मिलेगा यह फीचर?
जियोहॉटस्टार ने बताया कि यह फीचर पूरे भारत में धीरे-धीरे रोल आउट की जाएगी। शुरुआत कुछ लाइव और ऑन-डिमांड कंटेंट के साथ होगी और बाद में इसे और अधिक कंटेंट के लिए भी बढ़ाया जाएगा। कंपनी का कहना है कि मल्टीलिंगुअल सपोर्ट और AI आधारित सुझावों से यूजर्स के लिए स्ट्रीमिंग अनुभव ज्यादा आसान और व्यक्तिगत बनेगा। इसका मकसद दर्शकों को सरल, तेज और समझदार तरीके से कंटेंट उपलब्ध कराना है।