LOADING...
अंतरिक्ष में AI डाटा सेंटर बनाना चाहती है जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजन
अंतरिक्ष में AI डाटा सेंटर बनाना चाहती है जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजन

अंतरिक्ष में AI डाटा सेंटर बनाना चाहती है जेफ बेजोस की ब्लू ओरिजन

Mar 20, 2026
10:08 am

क्या है खबर?

अरबपति जेफ बेजोस की अंतरिक्ष कंपनी ब्लू ओरिजन अंतरिक्ष में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) डाटा सेंटर बनाने की दौड़ में शामिल हो गई है। कंपनी ने करीब 52,000 सैटेलाइट को ऑर्बिट में भेजने की अनुमति मांगी है। इन सैटेलाइट का मकसद AI कंप्यूटिंग को मजबूत करना है। इससे डाटा प्रोसेसिंग को तेज और आसान बनाने में मदद मिल सकती है, जिससे भविष्य की तकनीक को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

डाटा सेंटर

ऑर्बिटल डाटा सेंटर का नया कॉन्सेप्ट

ब्लू ओरिजिन का कहना है कि ये सैटेलाइट सोलर पावर से चलेंगे और जमीन पर बने डाटा सेंटर को सपोर्ट करेंगे। अंतरिक्ष में काम करने से उन्हें जमीन पर आने वाली कई दिक्कतों से छुटकारा मिलेगा, जैसे बिजली और जगह की समस्या। कंपनी का मानना है कि इससे कंप्यूटिंग क्षमता बढ़ेगी और साफ ऊर्जा का उपयोग भी संभव होगा, जिससे भविष्य में डेटा प्रोसेसिंग और ज्यादा प्रभावी बन सकती है।

अन्य कंपनियां

अन्य कंपनियां भी रेस में शामिल

इस क्षेत्र में सिर्फ ब्लू ओरिजन ही नहीं, बल्कि एलन मस्क की स्पेस-X और अन्य कई बड़ी कंपनियां भी तेजी से आगे बढ़ रही हैं। ये कंपनियां अंतरिक्ष में सैटेलाइट नेटवर्क के जरिए नई और उन्नत तकनीक विकसित करना चाहती हैं। इसके लिए उन्होंने संबंधित एजेंसी से अनुमति भी मांगी है। इससे साफ है कि आने वाले समय में अंतरिक्ष आधारित टेक्नोलॉजी में प्रतिस्पर्धा और भी तेज और दिलचस्प होने वाली है।

Advertisement

चुनौती

तकनीकी और लागत की बड़ी चुनौती

विशेषज्ञों का कहना है कि इस तरह के ऑर्बिटल डाटा सेंटर बनाना बिल्कुल आसान काम नहीं होगा। इसमें कई तकनीकी समस्याएं आ सकती हैं और लागत भी बहुत ज्यादा और चुनौतीपूर्ण हो सकती है। जमीन पर बने सिस्टम के मुकाबले इसे सस्ता और प्रभावी बनाना एक बड़ी चुनौती होगी। फिर भी कंपनियां इस दिशा में लगातार काम कर रही हैं, जिससे भविष्य में टेक्नोलॉजी के नए रास्ते खुल सकते हैं।

Advertisement