Page Loader
गगनयान मिशन के लिए लॉन्च टेस्ट फ्लाइट हुई स्थगित, जानिए कारण
जांच के बाद नई लॉन्चिंग का ऐलान किया जाएगा (तस्वीर: ISRO)

गगनयान मिशन के लिए लॉन्च टेस्ट फ्लाइट हुई स्थगित, जानिए कारण

Oct 21, 2023
09:01 am

क्या है खबर?

गगनयान मिशन के लिए आज (21 अक्टूबर) लॉन्च होने वाली पहली टेस्ट फ्लाइट स्थगित कर दी गई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आज सुबह 08:45 बजे पहली टेस्ट फ्लाइट लॉन्च करने वाला था, लेकिन लॉन्च से 5 सेकंड पहले किसी तकनीकी खामी के कारण इसे स्थगित कर दिया। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि इंजन इग्निशन न होने के कारण लॉन्च टाला जा रहा है। इसकी जांच के बाद नई लॉन्चिंग का ऐलान किया जाएगा।

महत्वता

क्यों महत्वपूर्ण है टेस्ट मिशन? 

इस टेस्ट मिशन का नाम टेस्ट व्हीकल अबॉर्ट डिमॉन्सट्रेशन-1 (TV-D1) है। TV-D1 मिशन के मुख्य उद्देश्य में क्रू मॉड्यूल को स्पेस में लॉन्च करना, उसे धरती पर वापस लाना और टचडाउन के बाद उसे रिकवर करना शामिल है। इसमें यह पता लगाया जाएगा कि अगर गगनयान मिशन के दौरान रॉकेट में गड़बड़ी होने पर अंतरिक्ष यात्रियों को कैसे सुरक्षित निकाला जाएगा। इस मिशन की सफलता के अनुसार ही गगनयान मिशन के लिए ISRO आगे की तैयारी करेगी।

उद्देश्य

गगनयान मिशन का उद्देश्य

गगनयान मिशन भारत का पहला ऐसा अंतरिक्ष मिशन है, जिसमें अंतरिक्ष यात्रियों को कुछ समय के लिए लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाया जाएगा। मिशन के उद्देश्य में 2-3 अंतरिक्ष यात्रियों की टीम को पृथ्वी से लगभग 400 किलोमीटर ऊपर लो अर्थ ऑर्बिट में ले जाना और वहां 3 दिन का समय बिताने के बाद उन्हें सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस लाना शामिल है। गगनयान मिशन को 2025 में हेवी-लिफ्ट लॉन्चर LVM-3 रॉकेट से लॉन्च किया जाएगा।