Page Loader
ISRO ने तेज की गगनयान-1 मिशन की तैयारी, किया गया क्रू मॉड्यूल रिकवरी ट्रायल
गगनयान मिशन को 2024 में लॉन्च किया जा सकता है (तस्वीर: ISRO)

ISRO ने तेज की गगनयान-1 मिशन की तैयारी, किया गया क्रू मॉड्यूल रिकवरी ट्रायल

Jul 22, 2023
05:53 pm

क्या है खबर?

चंद्रयान-3 मिशन के सफल लॉन्च के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने गगनयान-1 मिशन को लेकर भी तैयारी तेज कर दी है, जो भारत का पहला अंतरिक्ष मानव मिशन है। ISRO ने गगनयान मिशन के लिए हार्बर परीक्षण शुरू कर दिया है। भारतीय नौसेना और ISRO की टीम ने 20 जुलाई, 2023 को आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवलकमांड में निर्धारित जहाज पर क्रू मॉड्यूल के रिकवरी ट्रायल को सफलतापूर्वक पूरा किया है।

मिशन

2024 में लॉन्च होगा मिशन

ट्रायल विशाखापट्टनम में पूर्वी नौसेना कमान में द्रव्यमान और आकार अनुरूपित क्रू मॉड्यूल मॉकअप (CMRM) का उपयोग करके आयोजित किए गए थे। यह मॉकअप ट्रायल प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण घटक था, जो यह सुनिश्चित करता था कि रिकवरी प्रक्रियाएं सटीक रूप से स्थितियों का अनुकरण करती हैं। इस ट्रायल में जहाज के डेक पर क्रू मॉड्यूल को खींचना, संभालना और उठाना शामिल था। बता दें, 2024 के अंत में गगनयान मिशन को लॉन्च किया जा सकता है।