LOADING...
ईरानी हैकर्स ने अमेरिका के औद्योगिक स्थलों को बनाया निशाना, सरकार ने दी चेतावनी
ईरानी हैकर्स अमेरिका की औद्योगिक संस्थाओं पर साइबर हमले कर रहे हैं

ईरानी हैकर्स ने अमेरिका के औद्योगिक स्थलों को बनाया निशाना, सरकार ने दी चेतावनी

Apr 08, 2026
10:20 am

क्या है खबर?

अमेरिकी सरकार ने ईरान समर्थित हैकर्स द्वारा देश के कई तेल, गैस और जल स्थलों को सफलतापूर्वक निशाना बनाकर उनमें व्यवधान उत्पन्न करने का दावा किया है। सूत्रों के बताया कि ईरान के साथ अमेरिका-इजरायल युद्ध शुरू होने के बाद से साइबर हमलों में वृद्धि हुई है। सूत्रों के अनुसार, हैकिंग के कारण इन स्थानों पर कुछ ऑटोमैटिक औद्योगिक प्रक्रियाएं ठप हो गई हैं, जिससे उन्हें मैनुअल रूप से काम करना पड़ रहा है।

सलाह 

इन संस्थाओं को बनाया निशाना 

फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI), राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी, अमेरिकी साइबर सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षा एजेंसी (CISA) और अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने सामूहिक रूप से चेतावनी दी है। इसमें कहा है कि ईरानी सरकार के हैकर्स विभिन्न क्षेत्रों में उपयोग किए जाने वाले इंटरनेट से जुड़े सिस्टमों का फायदा उठा रहे हैं। इनमें जल और अपशिष्ट जल उपयोगिताएं साथ ही ऊर्जा और स्थानीय सरकारी सुविधाएं शामिल हैं। एजेंसियों ने कहा कि हैकिंग का उद्देश्य अमेरिका के भीतर व्यवधान उत्पन्न करना था।

नुकसान 

कई संस्थाओं को हुआ आर्थिक नुकसान 

एजेंसियों ने बताया कि हैकर्स ने प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर और सुपरवाइजरी कंट्रोल एंड डाटा एक्विजिशन (SCADA) उत्पादों को निशाना बनाया, जिनका उपयोग औद्योगिक उपकरणों के संचालन में किया जाता है। संघीय सलाह में कहा गया है कि इस रुकावट के कारण कुछ पीड़ितों को वित्तीय नुकसान हुआ है। सूत्रों में ने बताया कि हैकर्स ने कुछ मामलों में पीड़ित कंपनियों से डाटा हटाने के लिए विनाशकारी मैलवेयर या वाइपर का उपयोग करने की भी कोशिश की।

Advertisement