Loading...
इंस्टाग्राम में मिलेगा फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर, रील एडिट करना होगा आसान
इंस्टाग्राम पर रील एडिट करना होगा आसान

इंस्टाग्राम में मिलेगा फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर, रील एडिट करना होगा आसान

Aug 26, 2026
10:24 am

क्या है खबर?

मेटा इंस्टाग्राम पर रील बनाने वालों के लिए नया फीचर ला रहा है। फर्स्ट ड्राफ्ट नाम का यह फीचर वीडियो क्लिप में मौजूद लंबे साइलेंस और अनावश्यक पॉज को अपने आप हटा सकेगा। इससे यूजर्स को वीडियो की शुरुआती एडिटिंग में कम समय लगेगा। फीचर का मकसद क्लिप को जल्दी साफ करना है, ताकि क्रिएटर्स बाकी समय वीडियो के कंटेंट और दूसरे क्रिएटिव फैसलों पर लगा सकें। यह खासतौर पर शॉर्ट वीडियो बनाने वालों के लिए उपयोगी हो सकता है।

काम

ऐसे काम करेगा फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर

फर्स्ट ड्राफ्ट इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को रील्स गैलरी से अपनी पसंद की क्लिप चुननी होगी और फिर फर्स्ट ड्राफ्ट पर टैप करना होगा।

इसके बाद फीचर क्लिप का विश्लेषण करके साइलेंस और पॉज को ट्रिम करेगा। सभी क्लिप को एक टाइमलाइन में भी रखा जाएगा, जहां यूजर्स पूरा वीडियो देख सकेंगे।

इसके बाद वे इंस्टाग्राम में ही जरूरी बदलाव कर सकते हैं या वीडियो को सीधे अपनी फीड और स्टोरी पर पोस्ट कर सकते हैं।

मशीन लर्निंग

AI नहीं, मशीन लर्निंग का इस्तेमाल

मेटा ने अप्रैल, 2025 में एडिट्स नाम का अलग वीडियो एडिटिंग ऐप लॉन्च किया था, जिसमें कई AI फीचर शामिल थे।

हालांकि, फर्स्ट ड्राफ्ट की घोषणा में कंपनी ने AI का जिक्र नहीं किया है। यह फीचर AI के बजाय मशीन लर्निंग तकनीक पर काम करता है।

इंस्टाग्राम में पहले भी कई AI प्रयोग किए गए हैं, लेकिन फर्स्ट ड्राफ्ट का फायदा सीधे वीडियो एडिटिंग में दिखाई देता है, जिससे इसका इस्तेमाल क्रिएटर्स के लिए ज्यादा व्यावहारिक हो सकता है।

ADVERTISEMENT

फीचर

पहले आईफोन पर मिलेगा नया फीचर

मेटा के मुताबिक, फर्स्ट ड्राफ्ट फीचर सबसे पहले iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने अभी यह जानकारी नहीं दी है कि इसे एंड्रॉयड फोन पर कब जारी किया जाएगा। यूजर्स इंस्टाग्राम पर नया फुटेज शूट करने के तुरंत बाद भी इस फीचर का इस्तेमाल कर सकेंगे।

इससे वीडियो को एडिट करने की शुरुआती प्रक्रिया आसान हो सकती है। खासकर ऐसे क्रिएटर्स को फायदा मिलेगा, जो रील्स के लिए लगातार कई छोटी क्लिप रिकॉर्ड करते हैं।

ADVERTISEMENT