Loading...
दुनियाभर में AI से यूजर्स की उम्र का पता लगा रही इंस्टाग्राम, अभिभावकों को मिलेंगे नोटिफिकेशन
AI से यूजर्स के उम्र का पता लगा रही इंस्टाग्राम

दुनियाभर में AI से यूजर्स की उम्र का पता लगा रही इंस्टाग्राम, अभिभावकों को मिलेंगे नोटिफिकेशन

Nov 10, 2026
02:37 pm

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली इंस्टाग्राम अब वैश्विक स्तर पर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से यूजर्स की उम्र का पता लगा रही है। इसके जरिए उन किशोरों की पहचान की जाएगी, जिन्होंने खाता बनाते समय अपनी गलत जन्मतिथि दर्ज की है। अगर किसी किशोर ने खुद को वयस्क बताया है, तब भी सिस्टम उसकी पहचान कर उसे टीन अकाउंट की सुरक्षा सुविधाओं के तहत ला सकता है। इससे गलत जानकारी देकर उम्र छिपाना मुश्किल होगा।

इस्तेमाल

कम उम्र के बच्चों को नहीं मिलेगा प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल

मेटा ने मई, 2026 में बताया था कि वह कम उम्र के यूजर्स की पहचान के लिए AI का इस्तेमाल करेगा।

इस व्यवस्था के जरिए 13 साल से कम उम्र के बच्चों को इंस्टाग्राम चलाने से रोका जाएगा। वहीं, 13 से 17 साल के किशोरों के खातों में उनकी उम्र के अनुसार बदलाव किए जाएंगे।

कंपनी का उद्देश्य बच्चों और किशोरों को सोशल मीडिया पर सुरक्षित माहौल देना है, ताकि वे अनुचित सामग्री से दूर रह सकें।

पाबंदियां

किशोरों के अकाउंट में पहले से रहेंगी पाबंदियां

टीन अकाउंट में कई ऐसी सुविधाएं हैं, जो किशोरों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं।

इनमें यह तय किया जाता है कि कौन उन्हें मैसेज भेज सकता है और उन्हें किस तरह की कंटेंट दिखाई जाएगी। इसके अलावा, ऐप इस्तेमाल करने के समय को लेकर भी कुछ सीमाएं पहले से लागू रहती हैं।

इन व्यवस्थाओं का मकसद किशोरों को आपत्तिजनक कंटेंट और अनजान लोगों से होने वाली परेशानी से बचाना है।

ADVERTISEMENT

अन्य

फेसबुक और थ्रेड्स पर भी लागू होगी व्यवस्था

मेटा अमेरिका में इस महीने के आखिर से अभिभावकों को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो दिखाएगी।

इसमें बताया जाएगा कि कंपनी यूजर्स की उम्र का पता कैसे लगाती है और किशोरों के खातों को कैसे सुरक्षित रखती है। इसके साथ, अभिभावकों को इंटरनेट सुरक्षा विशेषज्ञ लैरी मैगिड का लेख भी दिखाया जाएगा।

कंपनी फेसबुक और थ्रेड्स पर भी उम्र की पहचान करने वाली ऐसी ही तकनीक लागू करने की तैयारी कर रही है।

ADVERTISEMENT