LOADING...
मानसिक स्वास्थ्य पर व्हाट्सऐप से ज्यादा इंस्टाग्राम डालता है दुष्प्रभाव- अध्ययन
मानसिक स्वास्थ्य पर व्हाट्सऐप से ज्यादा इंस्टाग्राम डालता है दुष्प्रभाव

मानसिक स्वास्थ्य पर व्हाट्सऐप से ज्यादा इंस्टाग्राम डालता है दुष्प्रभाव- अध्ययन

Mar 19, 2026
04:18 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम और टिक-टॉक जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का चलन युवाओं के बीच आज के समय में काफी अधिक बढ़ गया है। ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म का ज्यादा इस्तेमाल मानसिक सेहत पर नकारात्मक असर डाल रहा है। रिपोर्ट में बताया गया कि लगातार स्क्रॉलिंग और एल्गोरिदम आधारित कंटेंट युवाओं को ज्यादा प्रभावित करता है। वहीं फेसबुक और व्हाट्सऐप जैसे प्लेटफॉर्म, जो लोगों को जोड़ते हैं, अपेक्षाकृत बेहतर माने गए हैं।

प्लेटफॉर्म

किस प्लेटफॉर्म का क्या असर?

ग्लोबल हैप्पीनेस रिपोर्ट में बताया गया कि व्हाट्सऐप और फेसबुक का बार-बार इस्तेमाल करने से जीवन संतुष्टि बढ़ती है। वहीं इंस्टाग्राम, टिक-टॉक और एक्स जैसे प्लेटफॉर्म का अधिक उपयोग खुशी को कम करता है और मानसिक समस्याएं बढ़ाता है। खासकर वे ऐप्स जो इन्फ्लुएंसर कंटेंट और लगातार वीडियो दिखाते हैं, उनमें यूजर्स ज्यादा समय बिताते हैं, जिससे उनका मानसिक संतुलन प्रभावित होता है और नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते हैं।

फायदा

कम इस्तेमाल में ज्यादा फायदा

रिसर्च में यह भी सामने आया कि सोशल मीडिया का सीमित इस्तेमाल ज्यादा फायदेमंद है। जो लोग दिन में एक घंटे या उससे कम समय सोशल मीडिया का उपयोग करते हैं, वे ज्यादा संतुष्ट पाए गए। वहीं औसतन लोग करीब ढाई घंटे तक सोशल मीडिया पर समय बिताते हैं, जो ज्यादा माना गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि न बहुत ज्यादा और न बिल्कुल कम, बल्कि संतुलित उपयोग ही मानसिक सेहत के लिए बेहतर रहता है।

Advertisement

रैंकिंग

देशों की रैंकिंग और अन्य कारण

रिपोर्ट में यह भी बताया गया कि 2026 में भी फिनलैंड सबसे खुशहाल देश रहा, जबकि कई बड़े देशों की रैंकिंग नीचे रही। विशेषज्ञों ने कहा कि सिर्फ सोशल मीडिया ही नहीं, बल्कि महंगाई, नौकरी की चिंता और भविष्य को लेकर असुरक्षा भी युवाओं की खुशी को प्रभावित करती है। इसलिए मानसिक सेहत को समझने के लिए सभी कारणों को ध्यान में रखना जरूरी है, न कि सिर्फ सोशल मीडिया को ही जिम्मेदार मानना चाहिए।

Advertisement