Loading...
ऐपल TV के लिए लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम ऐप, यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे रील्स
ऐपल TV के लिए लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम ऐप

ऐपल TV के लिए लॉन्च हुआ इंस्टाग्राम ऐप, यूजर्स बड़ी स्क्रीन पर देख सकेंगे रील्स

Oct 26, 2026
02:31 pm

क्या है खबर?

मेटा ने इंस्टाग्राम का नया ऐप ऐपल टीवी के लिए लॉन्च कर दिया है। इसके जरिए यूजर्स अब मोबाइल के बजाय टीवी की बड़ी स्क्रीन पर रील्स, लंबे वीडियो और लाइव प्रसारण देख सकेंगे। यह ऐप 23 अक्टूबर, 2026 को ऐपल टीवी के ऐप स्टोर पर उपलब्ध हुआ। भारत में भी यूजर्स इसे डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का मकसद दोस्तों और परिवार के साथ मिलकर इंस्टाग्राम वीडियो देखने का अनुभव बेहतर बनाना है।

फीचर्स

फोन पर वीडियो देखना छोड़कर टीवी पर कर सकेंगे जारी

इंस्टाग्राम के नए टीवी ऐप में छोटे वीडियो के साथ लंबे वीडियो और लाइव शो देखने की सुविधा भी मिलेगी।

इसकी खास बात यह है कि यूजर्स फोन पर कोई लंबा वीडियो देखना शुरू कर सकते हैं और बाद में घर पहुंचकर उसे टीवी पर आगे देख सकते हैं। इससे वीडियो दोबारा खोजने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

टीवी पर ऐप चलाने के लिए रिमोट का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जिससे वीडियो देखना आसान होगा।

उपलब्धता

नया ऐपल टीवी खरीदने की जरूरत नहीं

इंस्टाग्राम चलाने के लिए यूजर्स को नया ऐपल टीवी खरीदने की जरूरत नहीं है।

यह ऐप पुराने ऐपल टीवी HD और ऐपल टीवी 4K मॉडल पर भी काम करेगा। हालांकि, डिवाइस में टीवीOS 26.0 या उससे नया सॉफ्टवेयर होना जरूरी है।

अगर आपका ऐपल टीवी इस सॉफ्टवेयर को सपोर्ट करता है, तो आप ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। इंस्टाग्राम ऐप मुफ्त है और इसे ऐपल टीवी के ऐप स्टोर से लिया जा सकता है।

ADVERTISEMENT

अन्य

दूसरे टीवी पर भी पहुंच चुका है इंस्टाग्राम

इंस्टाग्राम ने बड़ी स्क्रीन पर अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए पहले भी कदम उठाए हैं।

दिसंबर, 2025 में अमेजन फायर टीवी पर इसका परीक्षण शुरू हुआ था। इसके बाद फरवरी, 2026 में गूगल टीवी और जून, 2026 में सैमसंग स्मार्ट टीवी पर भी इसे उपलब्ध कराया गया।

अब ऐपल टीवी के लिए ऐप जारी किया गया है। इसे डाउनलोड करने के लिए ऐप स्टोर खोलें, इंस्टाग्राम खोजें, गेट पर क्लिक करें और अपने अकाउंट में लॉगिन करें।

ADVERTISEMENT