Loading...
AWS का अरबों का बिल देखकर भारतीय यूजर के उड़े होश, जानिए कंपनी ने क्या कहा
AWS का अरबों का बिल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है

AWS का अरबों का बिल देखकर भारतीय यूजर के उड़े होश, जानिए कंपनी ने क्या कहा

Jul 20, 2026
06:33 pm

क्या है खबर?

एक भारतीय टेक पेशेवर की सोशल मीडिया पोस्ट वायरल हो गई है, जिसमें 1,500 अरब डॉलर (करीब 1.4 लाख अरब रुपये) का अमेजन वेब सर्विसेज (AWS) बिल दिख रहा है। यह बिल एक तकनीकी खराबी के कारण आया था, जिससे दुनियाभर के ग्राहकों को कुछ समय के लिए गलत अनुमानित चार्ज दिखाई दिए थे। एक्स पर शेयर किए स्क्रीनशॉट में इस्तेमाल में अरबों फीसदी की भारी बढ़ोतरी भी दिखाई दी। इसके बाद AWS को सफाई देनी पड़ी।

इस्तेमाल 

इस्तेमाल में भारी बढ़ोतरी बताई

भरत नाम के एक यूजर ने अपने AWS बिलिंग डैशबोर्ड का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में लिखा, "मैंने अभी अपने AWS बिल में 1,500 अरब डॉलर देखा और मेरी तो जान ही निकल गई।"

यह पोस्ट वायरल हो गई, कई यूजर्स ने इतने बड़े बिल का मजाक उड़ाया, जबकि कुछ ने सवाल उठाया कि क्या AWS के सिस्टम में कोई बड़ी खराबी आई थी।

पिछले बिलिंग साइकल की तुलना में अकाउंट का इस्तेमाल 745 अरब फीसदी बढ़ गया था।

अन्य मामले 

पहले भी हो चुका है ऐसा 

बिल के ये आंकड़े चौंकाने वाले लग रहे थे, लेकिन बाद में AWS ने पुष्टि की कि वे गलत थे और बिलिंग का अनुमान लगाने वाले सिस्टम में खराबी के कारण ऐसा हुआ था।

भरत का अनुभव कोई अकेली घटना नहीं थी। अलग-अलग देशों के कई AWS ग्राहकों ने अरबों या खरबों डॉलर के अनुमानित बिल देखे जाने की बात कही।

इनमें दिल्ली का एक छात्र भी शामिल था, जिसे 10.9 अरब डॉलर (करीब 1,000 अरब रुपये) का बिल मिला।

ADVERTISEMENT

जांच 

जांच में यह समस्या आई सामने 

AWS ने इस समस्या की जांच की और पाया कि इसका कारण अनुमानित बिलिंग कैलकुलेशन सबसिस्टम में यूनिट प्राइसिंग से जुड़ी एक समस्या थी।

कंपनी ने प्रभावित बिलिंग अनुमान सिस्टम को बंद कर दिया, जबकि इंजीनियर दिखाए गए अनुमानों को फिर से कैलकुलेट करने में जुट गए।

उसने ग्राहकों को भरोसा दिलाया, "दिखाए गए बिलिंग अनुमान आपके असल बिल पर कोई असर नहीं डालते, असल बिल हर बिलिंग साइकल के खत्म होने के बाद अलग से बनता है।"

ADVERTISEMENT