क्या आपको भी फोन पर मिला इमरजेंसी अलर्ट? जानिए सरकार क्यों भेजा यह मैसेज
क्या है खबर?
केंद्र सरकार ने आपदा तैयारी और लोगों की सुरक्षा को मजबूत करने के एक नया मोबाइल आधारित अलर्ट सिस्टम लॉन्च कर दिया है। इसके तहत शनिवार को कई लोगों के स्मार्टफोन पर अचानक से तेज बीप सुनाई दी और स्क्रीन पर 'इमरजेंसी सीवियर अलर्ट' मैसेज लिखा हुआ दिखाई दिया, इससे वे घबरा गए। कुछ लोगों को लगा कि उनके फोन में कोई गंभीर समस्या आ गई है तो कुछ लगा कि उनके साथ कोई स्कैम तो नहीं हो रहा।
मैसेज
मैसेज में क्या लिखा था?
सरकार के दूरसंचार विभाग की ओर से भेजे जा रहे इस मैसेज में लिखा है, "भारत ने स्वदेशी तकनीक का उपयोग करते हुए सेल ब्रॉडकास्ट सेवा शुरू की है, जिससे नागरिकों को आपदा की तत्काल सूचना मिल सकेगी। सतर्क नागरिक, सुरक्षित राष्ट्र। इस संदेश को प्राप्त करने पर जनता को कोई कार्रवाई करने की आवश्यकता नहीं है। यह एक परीक्षण संदेश है।" यह सेल ब्रॉडकास्टिंग सिस्टम के जरिए भेजा गया एक सेंपल टेस्ट मैसेज है।
ट्विटर पोस्ट
लोगों को मिला यह मैसेज
‼️
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) May 2, 2026
I am quite Alarmed
While I was browsing twitter, this message popped up on my phone with an alarm sounding emergency
What is this actually ? pic.twitter.com/JIa8ZgbOTG
फायदा
लोगों को क्या होगा फायदा?
यह टेस्टिंग राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित अखिल भारतीय आपात अलर्ट सिस्टम की जांच के लिए किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आपात स्थिति के दौरान लोगों को समय रहते चेतावनी देना है। जब भी बाढ़, भूकंप, सुनामी, चक्रवात या अन्य प्राकृतिक आपदा आएगी, तब यही तकनीक लाखों लोगों तक कुछ ही सेकेंड में महत्वपूर्ण सूचना पहुंचाएगी। इसका मकसद लोगों का ध्यान तुरंत आकर्षित करना होता है, ताकि वे किसी भी आपात स्थिति की जानकारी तुरंत देख सकें।