IPO से ठीक पहले OpenAI के 2 दिग्गज अधिकारियों ने दिया इस्तीफा
ChatGPT निर्माता OpenAI अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) की तैयारियों में कुछ मुश्किलों का सामना कर रही है। कंपनी की मुख्य राजस्व अधिकारी (CRO) डेनिस ड्रेसर और मुख्य परिचालन अधिकारी ब्रैड लाइटकैप दोनों ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। ड्रेसर को कंपनी में आए अभी एक साल भी पूरा नहीं हुआ था। उनके ठीक 2 दिन पहले लाइटकैप भी कंपनी छोड़ चुके थे। इन बड़े इस्तीफों के बाद 852 अरब डॉलर (करीब 80,000 अरब रुपये) की इस बड़ी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंपनी की स्थिरता पर सवाल उठने लगे हैं।
ग्रेग ब्रॉकमैन ने संभाली कमान
अब अध्यक्ष ग्रेग ब्रॉकमैन ने कंपनी के रोजमर्रा के कामकाज को संभालने और चीजों को सुचारू रूप से चलाने की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली है।
ड्रेसर पिछले साल के आखिर में ही कंपनी से जुड़ी थीं और वे मुख्य कामकाज संभाल रही थीं। लाइटकैप के तुरंत बाद उनका अचानक OpenAI को छोड़ना लोगों को सोचने पर मजबूर कर रहा है कि अब कंपनी को कौन संभालेगा?
इसी बीच, इस साल कंपनी से कई और बड़े नाम भी अलग हो चुके हैं। हालांकि, ChatGPT निर्माता इन खाली पदों को भरने के लिए नई प्रतिभाओं को लाने की कोशिश कर रही है।
इसी कड़ी में गूगल AI के अनुभवी नोम शाजीर को मुख्य परिचालन अधिकारी और डैली रिजिक को नया CRO बनाया गया है।