IFA 2022: लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड (2022) लैपटॉप लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
क्या है खबर?
लेनोवो कंपनी ने बर्लिन में आयोजित IFA 2022 में अपना लेटेस्ट लैपटॉप लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड लॉन्च कर दिया है।
इस लैपटॉप में फोल्डेबल डिस्प्ले औऱ डिजाइन दी गई है, जो अगली पीढ़ी के टैबलेट और लैपटॉप को टक्कर देगी।
इस लैपटॉप में 16.3 इंच की फोल्डिंग OLED डिस्प्ले दी गई है, जो 12 इंच की दो डिस्प्ले में बदल जाती है। इसमें इंटेल के 12वीं पीढ़ी का प्रोसेसर दिया गया है।
आइए जानें, इसकी कीमत क्या है।
डिस्प्ले
लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड में है 16.3 इंच की OLED डिस्प्ले
लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड (2022) में 16.3 इंच की OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2,024x2,560 पिक्सल है। डिस्प्ले का ऑस्पेक्ट रेशियो 4:3 और 600 निट्स तक पीक ब्राइटनेस सपोर्ट करती है।
फोल्ड करने के बाद यह लैपटॉप 12 इंच की डिस्प्ले को सपोर्ट करता है। टचस्क्रीन में 8mm के बेजल्स दिए गए हैं।
लैपटॉप में लेनोवो प्रिसिजन पेन और प्रिसिजन पेन 2 के लिए स्टाइल्स सपोर्ट भी है, जिसे मेग्नेटिकली जोड़ा जा सकता है।
प्रोसेसर
लैपटॉप में है 12th जनरेशन का प्रोसेसर
इस लैपटॉप में इंटेल कोर की 12th जनरेशन का U9 i5 और i7 प्रोसेसर है, जो इंटेल आईरिस Xe ग्राफिक्स के साथ है।
इसके अलावा, इसमें 32GB तक LPDDR5 रैम और 1TB PCIe Gen 4 SSD स्टोरेज दी गई है। यह विडोंज 11 पर काम करता है।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें दो थंडरबोल्ट 4 पोर्ट, एक USB टाइप-C और एक नैनो-सिम कार्ड स्लॉट है। इसमें Wi-Fi 6E और ब्लूटूथ 5.2 सपोर्ट के साथ 5G कनेक्टिविटी भी है।
बैटरी
लैपटॉप में दी गई है 48Whr की दमदार बैटरी
इस लैपटॉप में 48Whr की दमदार बैटरी दी गई है, जो 65W रैपिड चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कंपनी का दावा है कि आधे घंटे तक चार्ज करने पर यह लैपटॉप चार घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकता है। लैपटॉप में पांच मेगापिक्सल का IR वेबकैम भी शामिल है।
इसका डाइमेंशन 276.2x345.7x8.6mm है, जबकि फोल्ड की स्थिति में डाइमेंशन 176.4x276.2x17.4mm हो जाता है। स्टैंड और की-बोर्ड के बिना इस लैपटॉप का वजन 1.2kg है।
कीमत
जानें क्या है लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड की कीमत
लेनोवो थिंकपैड X1 फोल्ड (2022) की शुरुआती कीमत $2,499 (करीब 1,98,600 रुपये) तय की गई है। इस लैपटॉप को सिंगल ब्लैक कलर में पेश किया गया है।
कंपनी इस फोल्डिंग लैपटॉप में ट्रैकपॉइंट और हैप्टिक टचपैड के साथ बैकलिट ब्लूटूथ की-बोर्ड भी दे रहा है।
लैपटॉप की बिक्री इस साल नवंबर में अमेरिकी बाजार में शुरू हो जाएगी। भारत समेत अन्य देशों में यह लैपटॉप कब उपलब्ध होगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी
न्यूजबाइट्स प्लस
लेनोवो की स्थापना 1 नवंबर, 1984 को लियू चुआनझी ने 10 इंजीनियरों के एक समूह और लगभग 30,000 डॉलर या 2,00,000 युआन के साथ की थी। लेनोवो ने 1990 में पहला लीजेंड-ब्रांडेड पर्सनल कंप्यूटर लॉन्च किया थ।