हुंडई मोटर ने 2029 तक टाला अपना ड्राइवर-असिस्ट सिस्टम, जानिए क्यों हो रही देरी
क्या है खबर?
हुंडई मोटर समूह 2029 के आखिर में अपने खास ड्राइवर-असिस्टेंस सॉफ्टवेयर वाली गाड़ियां लॉन्च करेगा। यह योजना से 2 साल देरी से होगा और इस बीच गाड़ियों में इस तकनीक को तेजी से लाने के लिए कंपनी एनवीडिया की मदद लेगी। कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि दक्षिण कोरियाई कार निर्माता, अमेरिकी चिप निर्माता के साथ मिलकर 2028 में एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम (ADAS) लॉन्च करेगी, जिन्हें लेवल 2+ और लेवल 2++ के नाम से जाना जाता है।
साझेदारी
मिलकर तैयार टेक्नाेलॉजी का डिजाइन करेंगी
ग्रुप के अध्यक्ष पार्क मिन-वू ने मीडिया से बातचीत में कहा, "एनवीडिया के साथ हमारी साझेदारी का मतलब यह नहीं है कि हम अपनी किस्मत पूरी तरह उनके हाथों में सौंप रहे हैं।"
पार्क ने कहा कि दोनों कंपनियां टेक्नोलॉजी डिजाइन करेंगी और सिस्टम से मिलने वाले डाटा का इस्तेमाल सॉफ्टवेयर प्लेटफॉर्म 'एट्रिया' को ट्रेन और बेहतर बनाने के लिए करेगी।
उन्होंने कहा कि एनवीडिया के हाइपीरियन 10 प्लेटफॉर्म पर चलने वाली गाड़ियां अल्ट्रासोनिक सेंसर और रडार का इस्तेमाल करेंगी।
देरी
ऑटोमैटिक कार लाने में होगी देरी
हुंडई को इन-हाउस ऑटोमेटेड ड्राइविंग सॉफ्टवेयर विकसित करने में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है।
यह प्रोजेक्ट मूल रूप से 2027 के आखिर में लॉन्च होने वाला था, लेकिन अब एनवीडिया पर बढ़ती निर्भरता को लेकर चिंताएं भी बढ़ रही हैं।
इस देरी से कंपनी गाड़ियों को ऑटोमैटिक (बिना ड्राइवर के चलने वाली) बनाने और उन्हें बाजार में उतारने की होड़ में टेस्ला और चीन की प्रतिस्पर्धी कंपनियों से और पीछे छूट सकती है।