LOADING...
चीन में 19 अप्रैल को इंसान बनाम रोबोट मैराथन, दर्जनों टीमें लेंगी हिस्सा
चीन में 19 अप्रैल को इंसान बनाम रोबोट मैराथन

चीन में 19 अप्रैल को इंसान बनाम रोबोट मैराथन, दर्जनों टीमें लेंगी हिस्सा

Apr 16, 2026
02:17 pm

क्या है खबर?

चीन में 19 अप्रैल को एक अनोखी हाफ मैराथन होने जा रही है, जिसमें इंसानों के साथ ह्यूमनॉइड रोबोट भी दौड़ेंगे। बीजिंग ई-टाउन हाफ मैराथन 2026 के तहत यह प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह दुनिया का पहला ऐसा बड़ा इवेंट माना जा रहा है, जहां इंसान और रोबोट एक ही ट्रैक पर साथ दौड़ेंगे। इस आयोजन को लेकर टेक्नोलॉजी और खेल दोनों क्षेत्रों में काफी उत्साह देखा जा रहा है।

टेस्ट

इवेंट से पहले हुआ बड़ा टेस्ट रन

इवेंट की तैयारी के लिए बीजिंग ई-टाउन में फुल टेस्ट रन कराया गया, जिसमें 70 से ज्यादा टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान ट्रैक, टाइमिंग, बैटरी बदलने और इमरजेंसी जैसी सभी स्थितियों की जांच की गई। ऑटोनॉमस और रिमोट कंट्रोल दोनों तरह के रोबोट्स ने रात में ट्रायल किया। यह अभ्यास इसलिए किया गया, ताकि असली रेस के दौरान किसी तरह की दिक्कत न आए और आयोजन पूरी तरह सुरक्षित और सही तरीके से हो सके।

टेस्ट

टेक्नोलॉजी और चुनौतियों का बड़ा टेस्ट

इस मैराथन में रोबोट्स के लिए कई बड़ी चुनौतियां होंगी, जैसे लंबी दूरी तक बैलेंस बनाए रखना और सही दिशा में दौड़ना। खासकर ऑटोनॉमस नेविगेशन वाली तकनीक का बड़े स्तर पर पहली बार इस्तेमाल हो रहा है। रोबोट्स को चलते समय हर सेकंड खुद फैसले लेने होंगे। तेज स्पीड और मोड़ के दौरान गिरने से बचना भी बड़ी चुनौती है, जिससे उनकी असली क्षमता और तकनीक की मजबूती का परीक्षण होगा।

Advertisement

अन्य

रोबोटिक्स इंडस्ट्री के लिए बड़ा कदम

यह इवेंट सिर्फ एक रेस नहीं, बल्कि रोबोटिक्स टेक्नोलॉजी के भविष्य को दिखाने वाला मंच भी है। इससे यह समझने में मदद मिलेगी कि रोबोट असली दुनिया में कितने काम के हो सकते हैं। कुछ टीमों का दावा है कि उनके रोबोट इंसानी एथलीट्स के करीब प्रदर्शन कर सकते हैं। यह आयोजन आने वाले समय में रोबोट्स के इस्तेमाल को और बढ़ावा देगा और नई तकनीकों के विकास को तेज करेगा।

Advertisement