हुआवे मेट XT 2 अल्टीमेट डिजाइन लॉन्च, मिले 10.2 इंच स्क्रीन समेत कई फीचर्स
क्या है खबर?
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी दिग्गज हुआवे अपना नया ट्रिपल फोल्डेबल स्मार्टफोन हुआवे मेट XT 2 अल्टीमेट डिजाइन लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी का दूसरा ट्राई-फोल्ड फोन है, जिसे पिछले साल आए मेट XT के अपग्रेड के तौर पर पेश किया गया है। फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया गया है। इसमें नया इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन, बड़ी OLED स्क्रीन और दमदार हार्डवेयर दिया गया है। फोन में कैमरा और बैटरी से जुड़े कई अपग्रेड भी मिलते हैं।
स्क्रीन
10.2 इंच की OLED स्क्रीन
हुआवे मेट XT 2 अल्टीमेट डिजाइन में पूरी तरह खुलने पर 10.2 इंच की 3K OLED स्क्रीन मिलती है।
इसमें 1 से 120Hz का अडैप्टिव रिफ्रेश रेट और हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग सपोर्ट है। फोन फोल्ड होने पर 6.5 इंच की कवर स्क्रीन इस्तेमाल की जा सकती है।
इस फोन में प्राइवेसी स्क्रीन फीचर भी दिया गया है, जो साइड से स्क्रीन देखने को सीमित करता है। नए इनवर्ड-फोल्डिंग डिजाइन से डिस्प्ले ज्यादा सुरक्षित रहता है।
चिप
किरिन चिप और शानदार कैमरे
बेहतर प्रदर्शन के लिए इस फोन में किरिन 9050 प्रो चिपसेट दिया गया है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि यह पिछले किरिन 9030 प्रो से 46 प्रतिशत तक ज्यादा तेज है।
फोन में सभी वेरिएंट के साथ 16GB रैम मिलती है। कैमरे की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का मुख्य कैमरा, 40 मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है।
इसमें दो 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे भी हैं।
बैटरी
बड़ी बैटरी और मजबूत डिजाइन
हुआवे मेट XT 2 में 5,600mAh की बैटरी दी गई है, जो 66W वायर्ड और 50W वायरलेस सुपरचार्जिंग सपोर्ट करती है।
फोन को पूरी तरह खोलने पर इसकी मोटाई 3.5mm बताई गई है और इसका वजन 299 ग्राम है। धूल और पानी के छींटों से सुरक्षा के लिए इसमें IP58 और IP59 रेटिंग मिलती है।
फोन डार्क ब्लैक, प्योर व्हाइट और जिन पर्पल रंगों में भी उपलब्ध है। इसमें प्रीमियम बिल्ड भी देखने को मिलता है।
कीमत
कितनी है कीमत?
हुआवे मेट XT 2 अल्टीमेट डिजाइन की चीन में शुरुआती कीमत 19,999 चीनी युआन (करीब 2.81 लाख रुपये) है।
यह कीमत 16GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले मॉडल की है। 512GB और 1TB स्टोरेज मॉडल की कीमत क्रमशः 21,999 और 23,999 चीनी युआन है। 1TB प्राइवेसी डिस्प्ले मॉडल 24,999 चीनी युआन और 2TB कलेक्टर एडिशन 29,999 चीनी युआन का है।
फोन की भारत में उपलब्धता की जानकारी अभी तक कंपनी ने नहीं दी है।