स्विगी पर मनपसंद खाना खोजना होगा आसान, जानिए आसान तरीका
क्या है खबर?
फूड डिलीवरी ऐप स्विगी यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए व्हाटटूईट (WhatToEat) फीचर की पेशकश करता है।
इस शानदार सुविधा से आपको अपनी पंसद का भोजन खोजने में मदद मिलती है। यह फीचर आपके मूड और पहले ऑर्डर किए गए भोजन के आधार पर सिफारिश करता है।
इससे खाना ऑर्डर करने के लिए एक से दूसरे रेस्तरां को खोजने में समय बर्बाद नहीं करना पड़ेगा।
आइये जानते हैं अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर इसका उपयोग कैसे करें।
तरीका
इस तरह करें फीचर का इस्तेमाल
इस फीचर का उपयोग करने के लिए सबसे पहले सुनिश्चित करें कि आपका स्विगी ऐप गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध लेटेस्ट वर्जन में अपडेट किया गया है।
अपने स्मार्टफोन पर ऐप में लॉग-इन करें। होम स्क्रीन पर ट्रेंडिंग ऑफर और लोकप्रिय रेस्तरां जैसी सामान्य चीजें दिखाई देंगी।
अब फूड सेक्शन में जाएं और इसके बाद व्हाटटूईट सुविधा के लिए नीचे स्क्रॉल करें। आपको अपने मूड, स्थान, ऑर्डर हिस्ट्री और दिन के समय के अनुरूप सुझाव मिलेंगे।
फायदा
भोजन खोजने में समय नहीं होगा बर्बाद
स्विगी पर वैयक्तिकृत व्यंजन अनुशंसाएं प्राप्त करने के लिए व्हाटटूईट दिख रही सब कटेगरी को चुनें। यहां आपको आपकी पंसदीदा खाने के हिसाब से अधिकतम 10 रेस्तरां की सूची दिखाई देगी।
यहां से आप खान चुनकर ऑर्डर कर सकते हैं। यह समय बचाने के साथ आपके स्वाद और ऑर्डर हिस्ट्री के अनुरूप नए व्यंजन खोजने का एक मजेदार तरीका है।
इसके अलावा स्विगी 'ईटलिस्ट्स' फीचर के जरिए पसंदीदा खाने को सूचियों में बुकमार्क करके सेव करने की सुविधा देती है।