LOADING...
ChatGPT में ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर का कैसे उपयोग करें?

ChatGPT में ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट फीचर का कैसे उपयोग करें?

May 09, 2026
02:46 pm

क्या है खबर?

OpenAI ने ChatGPT यूजर्स के लिए 'ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट' फीचर शुरू किया है। इससे यूजर्स किसी दोस्त या परिवार के सदस्य को अपने भरोसेमंद संपर्क के रूप में जोड़ सकते हैं। अगर ChatGPT को लगे कि कोई यूजर खुद को नुकसान पहुंचाने या सुसाइड जैसी गंभीर बात कर रहा है, तो सिस्टम उस व्यक्ति को अलर्ट भेज सकता है। कंपनी का कहना है कि यह फीचर लोगों की सुरक्षा बढ़ाने और समय पर मदद पहुंचाने के उद्देश्य से लाया गया है।

अलर्ट

गंभीर बातचीत होने पर भेजा जाएगा अलर्ट

OpenAI के अनुसार, ChatGPT का ऑटोमेटेड सिस्टम खतरनाक बातचीत को पहचानने की कोशिश करेगा। अगर सिस्टम को किसी चैट में गंभीर मानसिक परेशानी या खुद को नुकसान पहुंचाने जैसी बातें दिखती हैं, तो एक छोटी टीम उस मामले की समीक्षा करेगी। जरूरत पड़ने पर भरोसेमंद संपर्क को ईमेल, मैसेज या ऐप नोटिफिकेशन भेजा जा सकता है। हालांकि, कंपनी ने साफ कहा है कि नोटिफिकेशन में पूरी चैट या निजी संदेश साझा नहीं किए जाएंगे, सिर्फ सामान्य जानकारी दी जाएगी।

तरीका

कैसे जोड़ सकते हैं ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट?

ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट जोड़ने के लिए यूजर को ChatGPT ऐप की 'सेटिंग्स' में जाना होगा। वहां 'ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट' विकल्प चुनकर 18 साल या उससे ज्यादा उम्र के किसी व्यक्ति को जोड़ सकते हैं। उस व्यक्ति को ChatGPT की तरफ से एक इनविटेशन भेजा जाएगा, जिसे एक हफ्ते के भीतर स्वीकार करना होगा। अगर वह मना करता है या जवाब नहीं देता, तो दूसरा संपर्क जोड़ा जा सकता है। यूजर कभी भी अपने ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट को बदल या हटा सकते हैं।

Advertisement

सवाल

फीचर को लेकर उठ रहे हैं कई सवाल

OpenAI का यह नया फीचर दुनियाभर के एडल्ट यूजर्स के लिए धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि इससे मानसिक संकट के समय लोगों को जल्दी मदद मिल सकती है। हालांकि, कुछ लोगों ने प्राइवेसी को लेकर चिंता भी जताई है। उनका कहना है कि गलत पहचान या गलत अलर्ट से परेशानी बढ़ सकती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ट्रस्टेड कॉन्टैक्ट ही परेशानी की वजह हो, तो ऐसी स्थिति और मुश्किल बन सकती है।

Advertisement