NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / गणित के सवाल हल करने से दूसरी भाषा पढ़ने तक, बड़े काम की है यह ऐप
    अगली खबर
    गणित के सवाल हल करने से दूसरी भाषा पढ़ने तक, बड़े काम की है यह ऐप

    गणित के सवाल हल करने से दूसरी भाषा पढ़ने तक, बड़े काम की है यह ऐप

    लेखन मोना दीक्षित
    Sep 25, 2020
    10:30 pm

    क्या है खबर?

    नई-नई तकनीकों ने लोगों को एक सफल करियर बनाने और आगे बढ़ने में काफी मदद की है।

    ऑफिस के कामों से लेकर पढ़ाई तक को आसान करने में तकनीकी ने काफी मदद की है।

    गूगल ने तकनीकी का इस्तेमाल कर गूगल लेंस में होम वर्क फीचर ऐड कर दिया है।

    इसकी मदद से अब छात्र कैमरा का उपयोग कर गणित के सावालों को हल कर पाएंगे। उन्हें बस कैमरे का फोकस सवाल पर रखना होगा और वह हल हो जाएगा।

    अन्य उपयोग

    अन्य कई कामों में करता है मदद

    गूगल लेंस सिर्फ गणित के सवाल ही नहीं बल्कि कई अन्य चीजों के लिए उपयोग हो सकता है।

    अगर आपको किसी चीज के बारे में नहीं पता है तो कैमरे का फोकस उस पर रखें और गूगल लेंस आपको उसके बारे में सारी जानकारी दे देगा।

    इतना ही नहीं अगर आपको तमिल, कन्नड़, तेलुगु और इंग्लिश में लिखे किसी बोर्ड या पोस्टर को हिंदी में पढ़ना है तो गूगल लेंस की मदद से आप यह भी कर सकते हैं।

    तरीका

    एंड्रॉयड यूजर्स गूगल असिस्टेंट ओपन करें

    गूगल लेंस के होमवर्क फीचर का इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है।

    एंड्रॉयड स्मार्टफोन का उपयोग करने वालों को सबसे पहले होम बटन दबाकर गूगल असिस्टेंट को ओपन करना होगा।

    यहां पर उन्हें गूगल लेंस का ऑप्शन दिखाई देगा। उस पर टैप कर दें।

    वहीं बता दें कि गूगल पिक्सल और एंड्रॉयड वन फोन में गूगल लेंस कैमरे में ही बनाया गया है।

    इसके अलावा आप इसकी ऐप को गूगल प्ले स्टोर से भी डाउनलोड कर सकते हैं।

    स्टेप्स

    कैमरे के लिए दें अनुमति

    गूगल लेंस पर पहुंचने के बाद आपको उसे कैमरे तक पहुंचने के लिए अनुमति देनी होगी।

    कैमरे का इस्तेमाल किए बिना गूगल लेंस का उपयोग नहीं किया जा सकता।

    अनुमति देने के बाद कैमरा व्यूफाउंडर ओपन हो जाता है। इसके बाद होम स्क्रीन पर सबसे नीचे दिए जा रहे होमवर्क ऑप्शन को सिलेक्ट करें।

    अब आपको गणित के जिस सवाल को हल करना है, उस पर कैमरे का फोकस रखें।

    जानकारी

    अब सिलेक्ट करें यह ऑप्शन

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कैमरे से फोकस देने पर गूगल लेंस सवालों को पहचान लेता है। इसके बाद स्क्रीन पर आ रहे समीकरण के ऑप्शन पर टैप कर दें। अब लेंस आपके सवाल को हल कर देगा।

    जानकारी

    आंसर के साथ-साथ बताता है हल करने का तरीका

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि गूगल लेंस आसानी से डिजिटल और हाथ से लिखीं हुईं चीजों को पहचान लेता है।

    अगर गणित का सवाल सरल है तो यह आपको आंसर के साथ-साथ उसे हल करने का एक-एक स्टेप भी बताएगा।

    वहीं सवाल कठिन होने पर यह आपको उसे हल करने के लिए वेबसाइट्स के बारे में बताएगा।

    इस तरह आप आसानी से गणित के इन सवालों को गूगल लेंस की मदद से हल कर पाएंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    एंड्रॉयड
    गूगल प्ले स्टोर

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: GT बनाम LSG मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने GT को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: LSG ने रोचक मुकाबले में GT को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    हर महीने बचत के लिए इन नियमों का रखें ध्यान, फायदे में रहेंगे पर्सनल फाइनेंस

    एंड्रॉयड

    नया फोन लेने पर पुराने से व्हाट्सऐप चैट को ऐसे करें ट्रांसफर आईफोन
    आईफोन से एंड्रॉयड में व्हाट्सऐप चैट को करना चाहते हैं ट्रांसफर तो फॉलो करें यह तरीका आईफोन
    एयरटेल प्लान्स में मिलने वाली फ्री अमेजन प्राइम मेंबरशिप का ऐसे उठाएं फायदा आईफोन
    डिलीट हो गया जरूरी टेक्स्ट मैसेज? इस ट्रिक को अपनाकर करें रिकवर व्हाट्सऐप

    गूगल प्ले स्टोर

    गूगल ने प्ले स्टोर से हटाईं 27 नकली ऐप्स, कर रही थीं बड़ा नुकसान गूगल
    PUBG को टक्कर देने आया कॉल ऑफ ड्यूटी, एक अक्तूबर से मोबाइल पर खेल सकेंगे गूगल
    कॉल ऑफ ड्यूटी का मोबाइल वर्जन लॉन्च, जानें कहां से करें डाउनलोड और क्या है खास एंड्रॉयड
    PUBG को पीछे छोड़ कॉल ऑफ ड्यूटी बना नंबर 1 मोबाइल गेम ऐप स्टोर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025