Loading...
गूगल मैसेजेस में गूगल जेमिनी का उपयोग कैसे करें?
गूगल मैसेजेस में गूगल जेमिनी का उपयोग कैसे करें?

गूगल मैसेजेस में गूगल जेमिनी का उपयोग कैसे करें?

Aug 03, 2026
09:43 am

क्या है खबर?

गूगल ने अपने गूगल मैसेजेस ऐप में जेमिनी AI का नया फीचर जोड़ दिया है। इसके जरिए एंड्रॉयड यूजर्स अब मैसेजिंग ऐप से बाहर जाए बिना AI की मदद ले सकते हैं। यह फीचर संदेश लिखने, जवाब तैयार करने, नए विचार सुझाने और कई दूसरे काम आसान बना सकता है। गूगल का कहना है कि यह सुविधा 165 से अधिक देशों और कई भाषाओं में उपलब्ध है, जिससे रोजमर्रा की बातचीत पहले से अधिक आसान और सुविधाजनक बन सकेगी।

#1

सबसे पहले ये जरूरी शर्तें पूरी करें

जेमिनी AI इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एंड्रॉयड फोन, गूगल मैसेजेस का नया वर्जन और निजी गूगल अकाउंट होना चाहिए।

फोन की भाषा समर्थित भाषा पर सेट होनी चाहिए और RCS चैट भी चालू रहनी चाहिए। फैमिली लिंक से जुड़े अकाउंट और गूगल वर्कस्पेस अकाउंट पर यह सुविधा उपलब्ध नहीं है।

इसके अलावा, यूजर्स की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होना भी जरूरी है, तभी यह फीचर इस्तेमाल किया जा सकेगा।

#2

गूगल मैसेजेस में ऐसे शुरू करें जेमिनी चैट

अपने एंड्रॉयड फोन में गूगल मैसेजेस खोलें और जेमिनी चैट विकल्प पर टैप करें। पहली बार उपयोग करने पर स्क्रीन पर दिखाई देने वाले निर्देश पूरे करें।

इसके बाद अपना सवाल या मैसेज लिखें और भेज दें। पहली बातचीत के दौरान गूगल कुछ तैयार सुझाव भी दिखाता है, जिन पर टैप करके आसानी से चैट शुरू की जा सकती है।

जरूरत पड़ने पर तस्वीर जोड़कर भी जेमिनी से सवाल पूछने की सुविधा मिलेगी।

ADVERTISEMENT

#3

इस्तेमाल से पहले इन बातों का रखें ध्यान

गूगल ने बताया है कि जेमिनी के साथ होने वाली चैट एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड नहीं होती है।

इसलिए संवेदनशील या निजी जानकारी साझा करते समय सावधानी बरतनी चाहिए। यूजर्स जेमिनी चैट के दौरान दूसरे ऐप की सुविधाओं का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

गूगल का कहना है कि यह नया फीचर लोगों को एक ही जगह पर AI की मदद से तेज, आसान और बेहतर मैसेजिंग अनुभव देने के लिए तैयार किया गया है।

ADVERTISEMENT