जेमिनी AI पर NEET मॉक टेस्ट मुफ्त में कैसे दें?
क्या है खबर?
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का उपयोग अब पढ़ाई को और आसान और बनाने में तेजी से किया जा रहा है। गूगल ने अपने AI प्लेटफॉर्म जेमिनी पर NEET UG मॉक टेस्ट की नई सुविधा शुरू की है। इसके जरिए छात्र घर बैठे मुफ्त में अभ्यास परीक्षा दे सकते हैं और अपनी तैयारी को बेहतर तरीके से जांच सकते हैं। इस सुविधा को मजबूत बनाने के लिए फिजिक्स वाला और करियर्स 360 जैसी शिक्षा कंपनियों की भी मदद ली गई है।
तरीका
जेमिनी पर ऐसे दें नीट मॉक टेस्ट
छात्रों को जेमिनी पर NEET मॉक टेस्ट देने के लिए सबसे पहले ऐप या वेबसाइट खोलनी होगी और अपने अकाउंट से लॉगिन करना होगा। इसके बाद उन्हें बस लिखना होगा कि "मैं NEET मॉक परीक्षा देना चाहता हूं।" इसके बाद AI खुद ही एक पूरा प्रश्न पत्र तैयार कर देता है। यह पेपर असली परीक्षा के प्रारूप जैसा होता है, जिससे छात्रों को परीक्षा का सही अनुभव मिलता है और वे बेहतर तरीके से अभ्यास कर पाते हैं।
मदद
गलतियों को समझने में भी मिलेगी मदद
इस प्लेटफॉर्म की खास बात यह है कि परीक्षा देने के बाद छात्र अपनी गलतियों को विस्तार से समझ सकते हैं। जेमिनी से चरणबद्ध तरीके से सवाल समझाने के लिए कहा जा सकता है। इससे यह पता चलता है कि गलती कहां हुई और उसे कैसे सुधारा जा सकता है। इस तरह छात्र अपनी कमजोरियों पर काम कर सकते हैं और धीरे-धीरे अपनी तैयारी को और मजबूत बना सकते हैं, जिससे परीक्षा में अच्छे अंक लाने की संभावना बढ़ती है।
मुफ्त सुविधा
मुफ्त सुविधा और अन्य जरूरी जानकारी
गूगल के अनुसार यह सुविधा सभी यूजर्स के लिए पूरी तरह मुफ्त और आसानी से उपलब्ध है। किसी भी गूगल अकाउंट के जरिए इसे इस्तेमाल किया जा सकता है। हालांकि, अभी यह सुविधा सिर्फ अंग्रेजी भाषा में ही उपलब्ध है और धीरे-धीरे अन्य भाषाओं में भी आ सकती है। यह प्लेटफॉर्म पहले से SAT और JEE मेन जैसी परीक्षाओं के लिए भी अभ्यास टेस्ट देता है, जिससे छात्रों को काफी लाभ मिल रहा है।