LOADING...
नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना हो सकते हैं ऑनलाइन ठगी के शिकार
थोड़ी सी सावधानी बरतकर नकली वेबसाइट की पहचान की जा सकती है

नकली वेबसाइट की ऐसे करें पहचान, वरना हो सकते हैं ऑनलाइन ठगी के शिकार

Jul 06, 2026
06:03 pm

क्या है खबर?

ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक यूनिट ने लोगों के लिए जरूरी सलाह जारी की है। PIB ने बताया है कि थोड़ी सी सावधानी बरतकर नकली वेबसाइट की पहचान की जा सकती है और साइबर ठगी से बचा जा सकता है। लोगों से कहा गया है कि किसी भी वेबसाइट पर अपनी निजी या बैंकिंग जानकारी साझा करने से पहले उसकी अच्छी तरह जांच जरूर करें और जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

#1

वेबसाइट का पता और सुरक्षा जरूर जांचें

PIB के अनुसार सबसे पहले वेबसाइट का URL ध्यान से देखें। वेबसाइट हमेशा "https://" से शुरू होनी चाहिए और उसके नाम की स्पेलिंग भी सही होनी चाहिए। ब्राउजर में वेबसाइट के पास पैडलॉक का निशान भी जरूर देखें, क्योंकि यह सुरक्षित कनेक्शन का संकेत होता है। अगर वेबसाइट का पता संदिग्ध लगे या पैडलॉक न दिखे, तो वहां कोई भी निजी जानकारी या बैंक से जुड़ी जानकारी बिल्कुल दर्ज न करें।

#2

पॉप-अप और फर्जी ऑफर से रहें सतर्क

अगर किसी वेबसाइट पर जरूरत से ज्यादा पॉप-अप, विज्ञापन या लुभावने ऑफर दिखाई दें, तो तुरंत सावधान हो जाएं। फ्री लैपटॉप, एक क्लिक में सरकारी नौकरी या बड़े इनाम जैसे दावे अक्सर ठगी का हिस्सा हो सकते हैं। किसी भी अनजान वेबसाइट पर भरोसा करने से पहले उसका कॉन्टैक्ट पेज, आधिकारिक ईमेल, पता और कंपनी की दूसरी जानकारी भी जरूर जांच लें। जानकारी न मिलने पर उस वेबसाइट से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

Advertisement

#3

ऐसे रहें साइबर ठगी से सुरक्षित

PIB ने लोगों से अपील की है कि बिना जांचे किसी वेबसाइट पर पासवर्ड, बैंक खाता, OTP या दूसरी निजी जानकारी साझा न करें। किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले उसकी सत्यता जरूर जांचें और संदेह होने पर वेबसाइट तुरंत बंद कर दें। थोड़ी सी सतर्कता आपकी मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को सुरक्षित रख सकती है। ऑनलाइन लेनदेन हमेशा भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ही करें।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखें पोस्ट

Advertisement