LOADING...
गूगल फोटोज में पार्टनर शेयरिंग कैसे सेटअप करें?
इस फीचर की मदद से बार-बार फोटो भेजने की जरूरत नहीं पड़ती

गूगल फोटोज में पार्टनर शेयरिंग कैसे सेटअप करें?

May 10, 2026
01:28 pm

क्या है खबर?

गूगल फोटो अब सिर्फ तस्वीरें सेव रखने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है। गूगल का पार्टनर शेयरिंग फीचर यूजर्स को अपनी फोटो लाइब्रेरी भरोसेमंद लोगों के साथ आसानी से साझा करने की सुविधा देता है। इस फीचर की मदद से बार-बार फोटो भेजने की जरूरत नहीं पड़ती। परिवार, दोस्त या जीवनसाथी चुनी गई तस्वीरें अपने आप देख सकते हैं। यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी माना जा रहा है।

#1

यूजर्स चुन सकते हैं कौन सी फोटो शेयर होंगी

गूगल फोटो में यूजर तय कर सकते हैं कि कौन सी तस्वीरें शेयर करनी हैं। इसमें पूरी फोटो लाइब्रेरी साझा करने या सिर्फ कुछ खास लोगों की तस्वीरें भेजने का विकल्प मिलता है। यूजर किसी तय तारीख के बाद की तस्वीरें भी अपने पार्टनर के साथ शेयर कर सकते हैं। यह फीचर बच्चों, परिवार और खास मौकों की तस्वीरें सुरक्षित तरीके से साझा करने में मदद करता है। इससे जरूरी यादें एक जगह पर आसानी से उपलब्ध रहती हैं।

#2

ऐसे किया जा सकता है पार्टनर शेयरिंग सेटअप

इस फीचर को चालू करने के लिए यूजर को गूगल फोटो की सेटिंग्स में जाकर पार्टनर शेयरिंग विकल्प चुनना होता है। इसके बाद शेयरिंग की शुरुआत की तारीख और फोटो का प्रकार चुना जा सकता है। फिर जिस व्यक्ति के साथ तस्वीरें साझा करनी हों, उसका गूगल अकाउंट ईमेल डालकर निमंत्रण भेजा जाता है। सामने वाला व्यक्ति इनविटेशन स्वीकार करने के बाद साझा तस्वीरें देख सकता है। जरूरत पड़ने पर वह भी अपनी तस्वीरें वापस शेयर कर सकता है।

Advertisement

#3

कुछ जरूरी बातों का रखना होगा ध्यान

गूगल का कहना है कि शेयर की गई तस्वीरों में किए गए बदलाव सामने वाले की सेव कॉपी पर असर नहीं डालेंगे। अगर कोई फोटो डिलीट या एडिट की जाती है, तो पहले से सेव तस्वीर अलग बनी रहेगी। एंड्रॉयड में दूसरे ऐप की तस्वीरें डिफॉल्ट रूप से शेयर नहीं होतीं, लेकिन सेटिंग्स बदलकर इसे चालू किया जा सकता है। अगर कोई यूजर किसी दूसरे व्यक्ति के साथ पार्टनर शेयरिंग शुरू करना चाहता है, तो पुरानी शेयरिंग बंद करनी होगी।

Advertisement