Page Loader
बैन हुए व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए रिव्यू का कैसे करें अनुरोध? 
बैन हुए व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए रिव्यू का अनुरोध कर सकते हैं

बैन हुए व्हाट्सऐप अकाउंट के लिए रिव्यू का कैसे करें अनुरोध? 

Nov 01, 2024
07:03 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप हर महीने भारत में एक रिपोर्ट जारी करती है, जिसमें यह बताता है कि कितने अकाउंट्स को प्रतिबंधित किया गया है। ये प्रतिबंध तब लगते हैं जब अन्य यूजर्स आपको रिपोर्ट करते हैं या कंपनी का सिस्टम आपके खाते को चिह्नित करता है। अगर आपका अकाउंट प्रतिबंधित हो गया है, तो आप इसकी समीक्षा करने के लिए अनुरोध कर सकते हैं। यह प्रक्रिया आपको अकाउंट को रिस्टोर करने का एक अवसर देती है, अगर आप सही होते हैं।

तरीका

कैसे करें समीक्षा का अनुरोध?

अगर आपका व्हाट्सऐप अकाउंट प्रतिबंधित हो गया है, तो आप समीक्षा का अनुरोध कर सकते हैं। इसके लिए, व्हाट्सऐप ऐप खोलें और 'रिक्वेस्ट रिव्यू' विकल्प पर टैप करके आवश्यक जानकारी भरें और सबमिट करें। एक बार जब आप अनुरोध भेज देते हैं, तो व्हाट्सऐप आपकी जानकारी की जांच करेगा और आपको निर्णय के बारे में सूचित करेगा। याद रखें, आप केवल एक फोन नंबर की समीक्षा करवा सकते हैं और कई अनुरोध करने से प्रक्रिया तेज नहीं होगी।

वजह

इस वजह से लगता है प्रतिबंध

व्हाट्सऐप अकाउंट पर प्रतिबंध आमतौर पर नियमों का उल्लंघन करने के कारण लगाया जाता है। मेटा के स्वामित्व वाली कंपनी आतंकवाद, नग्नता, शोषण, स्पैम, या घोटालों जैसी गतिविधियों के कारण ऐसा करती है। अगर किसी अकाउंट की गतिविधि सुरक्षा को खतरे में डालती है, तो उस पर भी प्रतिबंध लगाया जा सकता है। हालांकि, आप आप समझते हैं कि आपका अकाउंट गलती से प्रतिबंधित हुआ है, तो कंपनी आपकी गतिविधि की समीक्षा करने के बाद प्रतिबंध हटा सकती है।