बिना फोन छुए ऐपल मैप्स पर कैसे रिपोर्ट करें एक्सीडेंट? जानें आसान तरीका
क्या है खबर?
गाड़ी चलाते समय सड़क पर कोई हादसा या खतरा दिख जाए तो उसकी जानकारी देना जरूरी होता है, लेकिन इसके लिए स्मार्टफोन उठाना परेशानी भरा हो सकता है। ऐपल मैप्स में इस काम को आसान बनाने का तरीका दिया गया है। आईफोन यूजर सिरी की मदद से बिना स्क्रीन छुए सड़क पर दिखने वाले हादसे, ट्रैफिक या दूसरे खतरे की रिपोर्ट कर सकते हैं। यह सुविधा iOS 14.5 या उसके बाद के वर्जन वाले आईफोन में मिलती है।
तरीका
सिरी से ऐसे करें रिपोर्ट
ऐपल मैप्स खुला होने पर आप सिरी को बोलकर सड़क पर दिख रही समस्या की जानकारी दे सकते हैं।
जैसे, "सिरी, मैंने अभी एक्सीडेंट देखा" या "सिरी, सड़क पर खतरा है।" इसके लिए कोई अलग सेटिंग चालू करने की जरूरत नहीं है। अगर पहले से रिपोर्ट किया गया हादसा हट चुका है, तो सिरी को बताकर उसकी जानकारी भी बदली जा सकती है।
इससे ड्राइवर को फोन की स्क्रीन देखने या छूने की जरूरत नहीं पड़ती।
रिपोर्ट
आईफोन से भी रिपोर्ट करने का विकल्प
अगर आप सीधे फोन से रिपोर्ट करना चाहते हैं, तो ऐपल मैप्स में यह विकल्प भी मिलता है।
रास्ते पर नेविगेशन चल रहा हो तो घटना वाले आइकन पर टैप करें और रिपोर्ट एन इंसिडेंट चुनें। इसके बाद क्रैश, ट्रैफिक, रोडवर्क, सड़क बंद होने या खतरे जैसी कैटेगरी में से सही विकल्प चुन सकते हैं।
पहले से रिपोर्ट की गई घटना पर टैप करके यह भी बताया जा सकता है कि समस्या अभी मौजूद है या खत्म हो चुकी है।
कारप्ले
कारप्ले से भी कर सकते हैं रिपोर्ट
अगर आपकी कार में ऐपल कारप्ले है, तो मैप्स में सड़क की घटनाओं की रिपोर्ट करने के विकल्प मिल सकते हैं।
इससे कार की स्क्रीन के जरिए आईफोन के कुछ फीचर्स इस्तेमाल किए जा सकते हैं। ऐपल मैप्स के नए फीचर्स और सुधार पाने के लिए आईफोन को अपडेट रखना भी जरूरी है।
इसके लिए सेटिंग्स में जनरल और सॉफ्टवेयर अपडेट खोलें। फिर ऑटोमैटिक अपडेट चालू कर दें, ताकि नए iOS अपडेट अपने आप मिलते रहें।