LOADING...
इंस्टाग्राम से स्पैम और बॉट फॉलोअर्स को कैसे हटाएं?
इसी को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम ने नया फीचर दिया है

इंस्टाग्राम से स्पैम और बॉट फॉलोअर्स को कैसे हटाएं?

Apr 13, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

इंस्टाग्राम पर अब यूजर्स के लिए स्पैम और संदिग्ध फॉलोअर्स को हटाना आसान हो गया है। आजकल कई अकाउंट में बॉट और नकली फॉलोअर्स की समस्या बढ़ रही है, जिससे एंगेजमेंट और सुरक्षा दोनों प्रभावित होते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इंस्टाग्राम ने नया फीचर दिया है, जिससे यूजर्स ऐसे अकाउंट को पहचानकर हटाने और अपनी प्रोफाइल को सुरक्षित रखने में ज्यादा कंट्रोल पा सकते हैं।

#1

स्पैम अकाउंट को अलग लिस्ट में कैसे देखें?

इंस्टाग्राम अब संभावित स्पैम अकाउंट को अलग लिस्ट में दिखाता है। इसके लिए यूजर को अपनी प्रोफाइल में जाकर फॉलोअर्स सेक्शन खोलना होगा और 'पोटेंशियल स्पैम' विकल्प चुनना होगा। यहां संदिग्ध अकाउंट दिखते हैं, जिन्हें आप कन्फर्म करके रख सकते हैं या डिलीट कर सकते हैं। इस फीचर से यूजर्स आसानी से अपने फॉलोअर्स की जांच कर सकते हैं और अनचाहे अकाउंट को हटाकर प्रोफाइल को साफ रख सकते हैं।

#2

एक साथ सभी स्पैम फॉलोअर्स हटाने का तरीका

अगर आप एक-एक करके फॉलोअर्स हटाना नहीं चाहते, तो इंस्टाग्राम आपको सभी स्पैम अकाउंट एक साथ हटाने का विकल्प भी देता है। इसके लिए प्रोफाइल में जाकर फॉलोअर्स सेक्शन में 'पोटेंशियल स्पैम' पर क्लिक करें और 'रिमूव ऑल' विकल्प चुनें। खास बात यह है कि जिन अकाउंट को हटाया जाता है, उन्हें इसकी कोई सूचना नहीं मिलती, जिससे यूजर बिना किसी परेशानी के सफाई कर सकता है।

Advertisement

#3

स्पैम फिल्टर और फॉलोअर कंट्रोल सेटिंग्स

यूजर्स अपने अकाउंट की सेटिंग्स में जाकर स्पैम फिल्टर को ऑन या ऑफ भी कर सकते हैं। इसके अलावा, प्राइवेट अकाउंट होने पर किसी भी फॉलोअर को सीधे हटाने का विकल्प मिलता है। फॉलोअर्स लिस्ट में जाकर जिस व्यक्ति को हटाना हो, उसके सामने "रिमूव" पर क्लिक करना होता है। इससे यूजर्स को यह तय करने का पूरा अधिकार मिलता है कि उनकी प्रोफाइल को कौन देख सकता है और कौन नहीं।

Advertisement