Loading...
घर में लगे CCTV कैमरे को हैक होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान उपाय
CCTV कैमरों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है

घर में लगे CCTV कैमरे को हैक होने से कैसे बचाएं? अपनाएं ये आसान उपाय

Jul 24, 2026
09:19 am

क्या है खबर?

आजकल घरों और दुकानों में सुरक्षा के लिए CCTV कैमरों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है। ये कैमरे हर गतिविधि पर नजर रखते हैं और जरूरत पड़ने पर अहम सबूत भी देते हैं। अगर इनकी सुरक्षा पर ध्यान न दिया जाए, तो साइबर अपराधी इन्हें हैक कर सकते हैं। ऐसे में आपकी निजी जानकारी, घर की निगरानी से जुड़ा डाटा और परिवार की सुरक्षा भी गलत लोगों के हाथ लग सकती है, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता है।

#1

मजबूत पासवर्ड रखें और समय-समय पर बदलें

CCTV कैमरे को सुरक्षित रखने के लिए सबसे पहले उसका डिफॉल्ट पासवर्ड तुरंत बदल दें।

हमेशा ऐसा मजबूत पासवर्ड रखें, जिसमें बड़े और छोटे अक्षर, अंक और विशेष चिन्ह शामिल हों। एक ही पासवर्ड लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बचें।

समय-समय पर पासवर्ड बदलते रहें और उसे किसी अनजान व्यक्ति के साथ बिल्कुल भी साझा न करें। इससे हैकिंग का खतरा काफी हद तक कम किया जा सकता है।

#2

सॉफ्टवेयर अपडेट रखें और सुरक्षित इंटरनेट इस्तेमाल करें

कैमरे का सॉफ्टवेयर और मोबाइल ऐप हमेशा अपडेट रखें।

इसके लिए कंपनियां समय-समय पर सुरक्षा से जुड़ी कमियों को दूर करने के लिए सभी जरुरी नए अपडेट जारी करती हैं। साथ ही कैमरे को मजबूत पासवर्ड वाले सुरक्षित वाई-फाई नेटवर्क से ही जोड़ें।

खुले, सार्वजनिक या असुरक्षित इंटरनेट नेटवर्क का इस्तेमाल करने से हैकिंग का खतरा काफी बढ़ सकता है और आपकी निजी जानकारी भी खतरे में पड़ सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

अनजान लिंक और ऐप से हमेशा दूरी बनाकर रखें

कैमरे को चलाने के लिए केवल कंपनी का आधिकारिक ऐप और वेबसाइट ही इस्तेमाल करें।

किसी अनजान लिंक, नकली ऐप या संदिग्ध वेबसाइट से कैमरे में लॉग इन करने से बचें। अगर कैमरे में दो चरण वाली सुरक्षा सुविधा उपलब्ध हो, तो उसे भी चालू कर दें।

इन आसान सावधानियों को अपनाकर आप अपने CCTV कैमरे, निजी जानकारी और पूरे घर की सुरक्षा को लंबे समय तक बेहतर बनाए रख सकते हैं।

ADVERTISEMENT