बिजली से क्रेडिट कार्ड तक, व्हाट्सऐप पर कैसे करें बिल का भुगतान?
क्या है खबर?
व्हाट्सऐप ने भारत में बिल पेमेंट का नया फीचर शुरू किया है। इसकी मदद से यूजर्स अब बिजली, पानी, गैस, फास्टैग, मोबाइल और DTH जैसे कई बिल ऐप से भर सकेंगे। यह सुविधा भारत कनेक्ट (BBPS) के जरिए काम करेगी और 30 कैटेगरी में 22,700 से ज्यादा बिलर्स को सपोर्ट करेगी। यह फीचर धीरे-धीरे किया जा रहा है और आने वाले हफ्तों में यह सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगा।
तरीका
सबसे पहले बिल कैटेगरी चुनें
पेमेंट शुरू करने के लिए सबसे पहले फोन में व्हाट्सऐप खोलें।
इसके बाद होम स्क्रीन के ऊपर दिखाई देने वाले पेमेंट्स आइकन पर टैप करें। अब अपनी जरूरत के हिसाब से बिजली, पानी, गैस, फास्टैग या क्रेडिट कार्ड जैसी बिल कैटेगरी चुनें।
इसके बाद सपोर्टेड बिलर्स की लिस्ट में अपने सर्विस प्रोवाइडर का नाम चुनें। सही बिलर चुनना जरूरी है, ताकि पेमेंट सही खाते में पहुंचे और परेशानी न हो।
अगला चरण
कस्टमर नंबर डालकर बिल देखें
बिलर चुनने के बाद अपना कस्टमर नंबर या अकाउंट नंबर दर्ज करें और उसे वेरिफाई करें।
अगर सुविधा उपलब्ध होगी, तो व्हाट्सऐप आपका लेटेस्ट बिल अपने आप दिखा देगा। अब बिल में लिखी रकम और पेमेंट जानकारी अच्छी तरह से जांच लें। इसके बाद, UPI, डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड में से अपनी पसंद का पेमेंट तरीका चुनें।
सारी जानकारी सही होने के बाद पेमेंट कन्फर्म करें और ट्रांजैक्शन पूरा कर दें।
अन्य
पुराने बिलर से दोबारा पेमेंट आसान
व्हाट्सऐप पर पहले पेमेंट किए गए बिलर्स भी मिल जाएंगे, जिससे अगली बार भुगतान करना आसान होगा।
पेमेंट्स होम स्क्रीन पर आने वाले बिल भी दिखाए जा सकते हैं और अक्सर इस्तेमाल होने वाली कैटेगरी पहले दिखाई देती हैं। पूरी सेवाओं की लिस्ट के लिए सभी देखें विकल्प चुन सकते हैं।
एक बिलर के कई अकाउंट भी मैनेज किए जा सकते हैं, जिससे परिवार या अलग प्रॉपर्टी के बिल भरना आसान होगा।