Page Loader
व्हाट्सऐप पर किस तरह म्यूट करें चैट नोटिफिकेशन? यह है आसान तरीका
व्हाट्सऐप पर चैट नोटिफिकेशन म्यूट कर सकते हैं

व्हाट्सऐप पर किस तरह म्यूट करें चैट नोटिफिकेशन? यह है आसान तरीका

Dec 04, 2024
03:05 pm

क्या है खबर?

व्हाट्सऐप पर आप व्यक्तिगत या ग्रुप चैट नोटिफिकेशन को म्यूट कर सकते हैं, जिससे आपका फोन बिना किसी आवाज या वाइब्रेशन के मैसेज प्राप्त करता रहेगा। यह फीचर आपको बिना ध्यान भटके मैसेज प्राप्त करने की सुविधा देता है। जब आप इसे एक्टिव करते हैं, तो नोटिफिकेशन नहीं आएंगे और आप अपना ध्यान बिना किसी रुकावट के अन्य कामों पर लगा सकेंगे। यह फीचर कुछ समय के लिए या हमेशा के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

तरीका

कैसे म्यूट करने व्हाट्सऐप पर चैट नोटिफिकेशन?

व्हाट्सऐप पर नोटिफिकेशन म्यूट करने के लिए, अपनी चैट सूची से व्यक्ति या ग्रुप को चुनें और उसे लंबे समय तक दबाएं। इसके बाद स्क्रीन के ऊपर बेल आइकन पर टैप और वह समय चुनें जब आप नोटिफिकेशन म्यूट रखना चाहते हैं। अपने हिसाब से समय का चयन करने के बाद 'ओके' पर टैप करें। नोटिफिकेशन फिर से चालू करने के लिए एक बार फिर से बेल आइकन पर टैप करें।

तरीका

नोटिफिकेशन म्यूट करने का दूसरा तरीका क्या है?

व्हाट्सऐप पर पर नोटिफिकेशन म्यूट करने का दूसरा तरीका भी है। इसके लिए, सबसे पहले चैट खोलें और ऊपर '3 डॉट मेनू' पर टैप करें। इसके बाद 'म्यूट नोटिफिकेशन' विकल्प को चुनें। अब, म्यूट करने के लिए समय (जैसे 8 घंटे, एक सप्ताह या हमेशा) चुनें और फिर 'ओके' पर टैप करें। अगर आप नोटिफिकेशन फिर से चालू करना चाहते हैं, तो वही प्रक्रिया दोहराकर 'म्यूट नोटिफिकेशन' पर टैप करें।