एंड्रॉयड, आईफोन और कंप्यूटर पर ऐसे डाउनलोड करें फेसबुक वीडियोज
क्या है खबर?
लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक का उपयोग लोगों से जुड़ने के साथ-साथ अन्य कई चीजों के लिए भी किया जाता है।
वहीं कई लोग अपने खाली टाइम में फेसबुक पर वीडियोज भी देखते हैं और उन्हें बाद के लिए सेव करके भी रखना चाहते हैं, लेकिन वे वीडियोज को डाउनलोड करने का तरीका नहीं जानते हैं।
आपको बता दें कि सभी डिवाइसेस में फेसबुक वीडियोज डाउनलोड कर सकते हैं, लेकिन इसके तरीके अलग-अलग हैं।
आइए जानें।
fbdown.net
www.fbdown.net की मदद से डाउनलोड करें वीडियो
कंप्यूटर या लैपटॉप के साथ-साथ आप एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फेसबुक वीडियोज डाउनलोड करने के लिए www.fbdown.net की मदद ले सकते हैं।
सबसे पहले फेसबुक पर जाकर जिस वीडियो को डाउनलोड करना चाहते हैं उस पर राइट क्लिक कर लिंक कॉपी कर लें।
फिर आप कंप्यूटर पर ब्राउजर पर जाकर यह वेबसाइट ओपन करें। अब वहां दिखाई दे रहे सर्च बार पर उसे लिंक को पेस्ट कर दें और डाउनलोड बटन पर टैप करें।
जानकारी
www.4kdownload.com से भी कर सकते हैं वीडियो डाउनलोड
इसके अलावा आप कंप्यूटर और लैपटॉप पर फेसबुक वीडियो डाउनलोड करने के लिए ऐप्स की मदद ले सकते हैं। आप www.4kdownload.com पर जाकर ऐप डाउनलोड कर लें और वीडियो की लिंक को कॉपी कर ऐप के सर्च बार में पेस्ट कर उसे डाउनलोड कर लें।
आईफोन
आईफोन के लिए अपनाएं यह तरीका
आईफोन में भी आप www.fbdown.net से फेसबुक वीडियोज डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, स्टेप्स यानी कि इसकी प्रक्रिया में थोड़ा सा अंतर होगा।
इसमें भी पहले आपको फेसबुक पर जाकर जिस वीडियो को डाउनलोड करना है उसकी लिंक कॉपी करनी होगी। उसके बाद आपको सफारी या क्रोम पर नहीं बल्कि फायरफॉक्स पर www.fbdown.net को ओपन करना होगा और वहां लिक को पेस्ट करना होगा। फिर डाउनलोड के लिए दिए गए लिंक पर टैप करें।
आगे पढ़ें!
स्टेप्स
आईफोन में वीडियो डाउनलोड करने का आगे का तरीका
डाउनलोड पर टैप करने के बाद आपको अगले पेज पर वीडियो की क्वालिटी सेट करने के लिए ऑप्शन मिलेंगे। उसमें आप HD या अन्य कोई ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं।
इसके बाद फायरफॉक्स में डाउनलोड लिंक को सिलेक्ट करें। फिर ब्राउजर में डाउनलोड सेक्शन में जाएं। अब वहां सिर्फ एक बार वीडियो पर टैप करें और सेव के लिए दी जा रही बटन पर टैप कर वीडियो सेव करें।
इस प्रकार आप आसीन से फेसबुक वीडियो डाउनलोड कर सकते हैं।