ChatGPT और जेमिनी से GTA 6 अंदाज में कैसे बनाएं अपनी तस्वीर?
क्या है खबर?
ग्रैंड थेफ्ट ऑटो VI (GTA 6) को लेकर लोगों की दिलचस्पी अब सोशल मीडिया पर भी नजर आ रही है। यूजर्स आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से अपनी तस्वीरों को गेम से प्रेरित किरदारों में बदल रहे हैं। इन तस्वीरों में रंगीन शहर, समुद्र किनारे का नजारा, चमकती इमारतें और सूर्यास्त जैसी चीजें दिखाई देती हैं। अच्छी बात यह है कि ऐसा आर्टवर्क बनाने के लिए गेम या गेमिंग कंसोल की जरूरत नहीं है।
#1
ChatGPT पर फोटो अपलोड कर तैयार करें अपना गेमिंग लुक
ChatGPT खोलकर अपनी एक साफ तस्वीर अपलोड करें।
ऐसी फोटो चुनें, जिसमें चेहरा सामने से या थोड़े तिरछे कोण से साफ दिखाई दे। इसके बाद टेक्स्ट में बताएं कि आप किस तरह की GTA 6 से प्रेरित तस्वीर बनाना चाहते हैं।
प्रॉम्प्ट में चेहरे के हावभाव, बालों और दाढ़ी को पहले जैसा रखने के लिए कहें। साथ ही बैकग्राउंड, कपड़ों और रोशनी को गेम के माहौल जैसा बनाने का निर्देश दें।
#2
गूगल जेमिनी से भी बना सकते हैं ऐसी तस्वीर
गूगल जेमिनी ऐप या वेबसाइट खोलें और इमेज बनाने वाला फीचर चुनकर अपनी फोटो अपलोड करें। इसके बाद GTA से प्रेरित माहौल और लुक बताने वाला प्रॉम्प्ट लिखें।
चेहरे की पहचान बरकरार रखने और बैकग्राउंड बदलने का निर्देश जरूर दें। तस्वीर तैयार होने के बाद कपड़े, गाड़ियां, शहर और रोशनी बदलने के लिए दोबारा निर्देश दे सकते हैं।
बेहतर नतीजे के लिए साफ और हाई रेजोल्यूशन वाली फोटो इस्तेमाल करें।
#3
बेहतर तस्वीर के लिए इस तरह लिखें प्रॉम्प्ट
ChatGPT में फोटो अपलोड करने के बाद आप ऐसा प्रॉम्प्ट लिख सकते हैं, "मेरी तस्वीर को GTA 6 से प्रेरित वीडियो गेम किरदार में बदलें। मेरा चेहरा, बाल और दाढ़ी पहले जैसे रखें। मुझे सूर्यास्त के समय समुद्र किनारे बसे रंगीन शहर में दिखाएं। पीछे ताड़ के पेड़, रोशनी से सजी इमारतें और लग्जरी नावें हों। तस्वीर में सिनेमैटिक रोशनी, चमकीले रंग और बारीक डिजिटल डिजाइन का इस्तेमाल करें। इसे इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए वर्टिकल आकार में बनाएं।"