Page Loader
गूगल क्रोम पर AI से वॉलपेपर बना सकते हैं यूजर्स, जानें क्या है तरीका 
गूगल क्रोम में AI फीचर्स जोड़ रही है (तस्वीर: अनस्प्लैश)

गूगल क्रोम पर AI से वॉलपेपर बना सकते हैं यूजर्स, जानें क्या है तरीका 

Mar 07, 2024
06:06 pm

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए गूगल क्रोम में भी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स को जोड़ रही है। एक नए फीचर की मदद से गूगल क्रोम के वेब ब्राउजर यूजर्स AI का उपयोग कर वॉलपेपर और थीम बना सकते हैं। पहले क्रोम के लिए AI वॉलपेपर केवल पिक्सल 8 यूजर्स के लिए ही उपलब्ध था। आप आसानी से गूगल कॉम वेब ब्राउजर में AI वॉलपेपर बना सकते हैं।

फीचर

क्या है AI वॉलपेपर फीचर?

गूगल के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, AI वॉलपेपर फीचर क्रोम यूजर्स को अपने होमपेज डिजाइन को पर्सनलाइज करने में सक्षम बनाती है। यह टेक्स्ट-टू-इमेज डिफ्यूजन AI मॉडल का उपयोग करता है, जो यूजर्स को सब्जेक्ट, मूड, स्टाइल और रंग चुनकर कस्टम थीम बनाने में सक्षम बनाता है। कंपनी धीरे-धीरे इस फीचर को रोल आउट कर रही है। अगर आप फिलहाल इसका उपयोग नहीं कर पा रहे हैं तो यह आने वाले दिनों में आपके लिए उपलब्ध होगा।

तरीका

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में AI वॉलपेपर कैसे बनाएं?

गूगल क्रोम वेब ब्राउजर में AI वॉलपेपर बनाने के लिए होम स्क्रीन पर दाएं तरफ नीचे कोने पर मौजूद एडिट बटन पर क्लिक करें। इसके बाद 'चेंज थीम' टैब पर टैप करें और 'क्रिएट विद AI' विकल्प पर टैप करें। यहां आप अपने पसंद के अनुसार स्टाइल, मोड और सब्जेक्ट को ड्रॉप डाउन मेनू से चुन सकते हैं। स्टाइल चुनने के बाद क्रिएट बटन पर क्लिक करें और अब आपको AI वॉलपेपर दिखने लगेंगे।