ChatGPT का उपयोग करके डाइट प्लान कैसे बनाएं? यहां जानिए तरीका
क्या है खबर?
OpenAI के आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) चैटबॉट ChatGPT ने लोगों की जिंदगी में क्रांतिकारी बदलाव ला दिया है। इसका उपयोग यात्रा की योजना बनाने, शोध प्रबंध लिखने और व्यक्तिगत डाइट प्लान बनाने के लिए भी किया जा सकता है। कई लोगों के लिए डाइट विशेषज्ञ से परामर्श लेना और डाइट चार्ट बनवाना महंगा पड़ सकता है, लेकिन फ्री AI चैटबॉट का लाभ उठाना एक अच्छा विकल्प है। आइये जानते हैं ChatGPT की मदद से आप डाइट प्लान बना सकते हैं।
स्वास्थ्य
प्रॉम्प्ट में ये जानकारियां करें शामिल
सही प्लान पाने के लिए AI को सही निर्देश देना जरूरी है। डाइट चार्ट बनाने से पहले अपने स्वास्थ्य और फिटनेस लक्ष्यों को स्पष्ट रूप से लिखें कि क्या आप वजन बढ़ाना चाहते हैं, वजन घटाना चाहते हैं या सिर्फ स्वस्थ भोजन करना चाहते हैं। अपनी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति से संबंधित जानकारी संकलित करें, जिसमें ऊंचाई, वजन, शरीर की संरचना, दैनिक गतिविधि स्तर और कोई विशिष्ट आहार संबंधी आवश्यकताएं या प्रतिबंध शामिल हैं।
कैलोरी
कैलोरी की मात्रा का भी पड़ेगा असर
आप अपने स्वास्थ्य के बारे में जो जानकारी देंगे AI उसी के अनुसार डाइट प्लान तैयार कर सकेगा। अगर, आपको थायरॉइड संबंधी समस्या है या लैक्टोज असहनशील हैं तो इसे प्रॉम्प्ट में शामिल करें। कैलोरी प्लान को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। आप वजन कम करना चाहते हैं तो कैलोरी की मात्रा कम करनी चाहिए, जबकि वजन बढ़ाने के लिए इसकी मात्रा अधिक होनी चाहिए। सभी जानकारी नोट करने के बाद चैटबॉट के लिए सही प्रॉम्प्ट तैयार करें।