Page Loader
फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस चाहते हैं जोड़ना? जानिए क्या है तरीका
फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस कर सकते हैं अपडेट (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस चाहते हैं जोड़ना? जानिए क्या है तरीका

Jan 01, 2025
10:37 am

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाली प्लेटफॉर्म फेसबुक यूजर्स को अपने प्रोफाइल में रिलेशनशिप स्टेटस जोड़ने की अनुमति देती है। फेसबुक पर रिलेशनशिप स्टेटस जोड़ने के लिए, 'प्रोफाइल पिक्चर' पर क्लिक करें और अपने नाम के साथ 'अबाउट' सेक्शन में जाएं। वहां 'फैमिली एंड रिलेशनशिप' पर जाएं। अब ड्रॉप-डाउन मेन्यू से अपना स्टेटस चुनें। आप नया स्टेटस जोड़ सकते हैं या पुराने को बदल सकते हैं। ध्यान दें पार्टनर आपके फ्रेंड्स में होना चाहिए और उसे आपकी रिक्वेस्ट स्वीकार करनी होगी।

तरीका

ऑडियंस का चयन कैसे करें?

फेसबुक यह तय करने का विकल्प देता है कि आपका रिलेशनशिप स्टेटस कौन देख सकता है। 'ऑडियंस सिलेक्टर' का उपयोग करके इसे सभी, सिर्फ दोस्तों, या सिर्फ अपने तक सीमित कर सकते हैं। विकल्प चुनने के बाद 'सेव' पर क्लिक करें। आप यह भी तय कर सकते हैं कि स्टेटस को अपनी टाइमलाइन पर दिखाना है या नहीं। यह सेटिंग आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने में मदद करती है।

विकल्प

स्टेटस अपडेट शेयर करने के विकल्प

अगर आप अपने रिलेशनशिप स्टेटस में दोबारा बदलाव करना चाहते हैं, तो 'फैमिली एंड रिलेशनशिप' सेक्शन में जाकर इसे कभी भी अपडेट करें। फेसबुक आपके स्टेटस को एक जीवन घटना के रूप में दिखाने का भी विकल्प देती है। अगर आप चाहें, तो यह बदलाव आपकी टाइमलाइन पर खास रूप से दिखाई देगा। यह तरीका आपके रिलेशनशिप को दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करने का एक आसान जरिया है।