Loading...
जीमेल ऐप में एक से अधिक ईमेल अकाउंट कैसे जोड़ें? जानिए आसान तरीका
अलग-अलग अकाउंट जोड़ने के बाद सभी ईमेल एक साथ देखना भी आसान है

जीमेल ऐप में एक से अधिक ईमेल अकाउंट कैसे जोड़ें? जानिए आसान तरीका

Sep 02, 2026
09:42 am

क्या है खबर?

अगर आप पर्सनल और ऑफिस के लिए अलग-अलग ईमेल अकाउंट इस्तेमाल करते हैं, तो दोनों को एक ही फोन में संभालना आसान है। जीमेल ऐप में गूगल के साथ आउटलुक, आईक्लाउड और याहू जैसे दूसरे ईमेल अकाउंट भी जोड़े जा सकते हैं। इससे बार-बार अलग ऐप या अकाउंट खोलने की जरूरत नहीं पड़ती। गूगल एंड्रॉयड, आईफोन और आईपैड पर एक साथ पांच अलग-अलग ईमेल एड्रेस जोड़ने और संभालने की सुविधा देता है।

#1

गूगल और दूसरे अकाउंट ऐसे जोड़ें

गूगल या दूसरे ईमेल प्रोवाइडर का अकाउंट जोड़ने के लिए सबसे पहले जीमेल ऐप खोलें।

ऊपर दाईं ओर अपनी प्रोफाइल फोटो पर टैप करें और 'ऐड वन मोर अकाउंट' विकल्प चुनें। इसके बाद जीमेल के लिए गूगल या आउटलुक, आईक्लाउड और याहू में से संबंधित प्रोवाइडर चुनें।

अब स्क्रीन पर दिए निर्देशों के अनुसार साइन-इन करें। अगर टू-स्टेप वेरिफिकेशन चालू है, तो आपसे अतिरिक्त पहचान की पुष्टि भी मांगी जा सकती है।

#2

लिस्ट में नहीं है तो मैन्युअल जोड़ें

अगर आपका ईमेल प्रोवाइडर सूची में नहीं है, तो उसे मैन्युअल तरीके से भी जोड़ा जा सकता है।

जीमेल में प्रोफाइल फोटो पर टैप करके 'ऐड वन मोर अकाउंट' चुनें और फिर 'मोर' विकल्प दबाएं। अपना पूरा ईमेल एड्रेस डालकर 'पर्सनल आईमैप' चुनें। इसके बाद अपने ईमेल प्रोवाइडर की आईमैप सर्वर सेटिंग, पोर्ट और सुरक्षा विकल्प दर्ज करें।

ये जानकारी आमतौर पर आपके ईमेल प्रोवाइडर की वेबसाइट या सहायता पेज पर मिल जाती है।

ADVERTISEMENT

#3

सभी ईमेल एक जगह ऐसे देखें

अलग-अलग अकाउंट जोड़ने के बाद सभी ईमेल एक साथ देखना भी आसान है।

जीमेल ऐप में ऊपर बाईं ओर तीन लाइन वाले मेनू पर टैप करें और 'ऑल इनबॉक्स' विकल्प चुनें। इसके बाद जुड़े हुए सभी अकाउंट के नए मैसेज एक ही जगह दिखाई देंगे।

अगर कोई अकाउंट अब इस्तेमाल नहीं करना है, तो प्रोफाइल फोटो पर जाकर 'मैनेज अकाउंट ऑन दिस डिवाइस' चुनें। संबंधित अकाउंट चुनकर "हटाएं" की पुष्टि करें।

ADVERTISEMENT