Page Loader
फेसबुक पोस्ट को बना सकते हैं आकर्षक, कैसे करें एनिमेटेड टेक्स्ट का उपयोग? 
फेसबुक पोस्ट में टेक्स्ट डिलाइट फीचर से एनिमेशन जोड़ सकते हैं (तस्वीर: अनस्प्लैश)

फेसबुक पोस्ट को बना सकते हैं आकर्षक, कैसे करें एनिमेटेड टेक्स्ट का उपयोग? 

Jan 29, 2025
04:12 pm

क्या है खबर?

मेटा के स्वामित्व वाले फेसबुक का टेक्स्ट डिलाइट फीचर आपके सोशल मीडिया अनुभव को और भी मनोरंजक और बेहतर बनाता है। इसकी मदद से आप अपने टेक्स्ट मैसेज में एनिमेशन का तड़का लगा सकते हैं। आप अपनी पोस्ट और कमेंट में कुछ शब्द या वाक्यांश टाइप करके रंगीन एनिमेशन बना सकते हैं, जो आपकी चैट जीवंत बना देते हैं। आइये जानते हैं आप एंड्राॅयड डिवाइस में इस फीचर का इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

शुरुआत 

पोस्ट में कैसे जोड़ें एनिमेशन?

एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर फेसबुक टेक्स्ट डिलाइट्स का उपयोग करने के लिए आपको किसी भी सेटिंग में बदलाव करने की आवश्यकता नहीं है। इसके लिए आप बस ऐप खोलें और एक नई पोस्ट या कमेंट शुरू करें। एनिमेशन बनाने के लिए कंग्रैट्स, या बेस्ट विशेज और XOXO जैसे शब्द टाइप करें। ये कीवर्ड अपने आप एक अलग रंग बदल जाएंगे, जिसके बाद आपका टेक्स्ट अलग और आकर्षक नजर आता है, जो सामने वाले को प्रभावित करता है।

बढ़ावा 

पोस्ट देखकर चौंक जाएंगे दोस्त  

कोई विशिष्ट शब्द या वाक्यांश टाइप करने के बाद 'पोस्ट' या 'कमेंट' पर क्लिक करें। टेक्स्ट एक अलग रंग में बदल जाएगा, जो इसे आकर्षक बना देंगे। सामने वाला जैसे ही इन शब्दों पर टैप करेगा तो कंग्रैट्स के लिए गुब्बारे या XOXO के लिए दिल जैसे मजेदार एनिमेशन शुरू हो जाएंगे। यह बदलाव आपके दोस्तों को आपकी पोस्ट के साथ जुड़ने के लिए आमंत्रित करता है। इस तरह आप अपनी फेसबुक पोस्ट को रोमांचक बना सकते हैं।