Loading...
एलन मस्क का एक्स मनी भारत के UPI से कैसे है अलग?
एक्स ने अपना नया एक्स मनी फीचर शुरू कर दिया है

एलन मस्क का एक्स मनी भारत के UPI से कैसे है अलग?

Jul 28, 2026
12:01 pm

क्या है खबर?

एलन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स ने अपना नया एक्स मनी फीचर शुरू कर दिया है। यह सुविधा अभी केवल अमेरिका में प्रीमियम और प्रीमियम+ सब्सक्राइबर के लिए उपलब्ध कराई गई है। कंपनी का कहना है कि इसके जरिए यूजर्स सीधे एक्स ऐप के अंदर पैसे भेज सकेंगे और बैंकिंग से जुड़ी कई सेवाओं का इस्तेमाल कर पाएंगे। यह कदम एक्स को एक ऑल-इन-वन डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

काम

क्या है एक्स मनी और कैसे करेगा काम?

एक्स मनी एक डिजिटल मनी अकाउंट है, जो पेमेंट, बैंकिंग और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाओं को एक ही प्लेटफॉर्म पर जोड़ता है।

इसके जरिए यूजर तुरंत पैसे भेज सकते हैं, सैलरी पहले प्राप्त कर सकते हैं और जमा राशि पर ब्याज भी पा सकते हैं।

कंपनी ने एक्स कार्ड भी पेश किया है, जिससे खरीदारी करने पर कैशबैक जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

साथ ही वायर ट्रांसफर, ATM से निकासी और ग्राहक सहायता का भी लाभ आसानी से मिलेगा।

अंतर

भारत के UPI से कितना अलग है एक्स मनी?

भारत का UPI मुख्य रूप से अलग-अलग बैंक खातों के बीच तुरंत भुगतान करने का सिस्टम है, जबकि एक्स मनी बैंकिंग, पेमेंट और डेबिट कार्ड जैसी कई सेवाएं एक ही ऐप में उपलब्ध कराता है।

इसमें जमा राशि पर ब्याज, जल्दी सैलरी मिलने, कैशबैक और डेबिट कार्ड जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं।

हालांकि, यह सेवा अभी केवल अमेरिका में शुरू की गई है और भारत में उपलब्ध नहीं है, इसलिए भारतीय यूजर इसका उपयोग अभी नहीं कर सकेंगे।

ADVERTISEMENT

अन्य

सुरक्षा और दूसरी सुविधाओं पर भी जोर

कंपनी के अनुसार एक्स मनी में सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा गया है।

इसमें पासकी के जरिए पहचान की पुष्टि, कस्टम ट्रांजैक्शन लिमिट और अतिरिक्त वेरिफिकेशन जैसी सुविधाएं दी गई हैं। यूजर ऐपल वॉलेट में वर्चुअल एक्स कार्ड जोड़ सकते हैं और चाहें तो मेटल कार्ड भी मंगा सकते हैं।

कुछ रिपोर्टों के अनुसार, नए यूजर्स को सेवा से जुड़ने पर 15 डॉलर (लगभग 1,500 रुपये) का वेलकम बोनस भी मिल सकता है, जिससे शुरुआती अनुभव और बेहतर बनाया जाएगा।

ADVERTISEMENT