Loading...
चांद पर स्पेस वॉक कर रहे यात्री से अंतरिक्ष यान को कैसे हो सकता है खतरा?
स्पेससूट पर जमा हो सकता है बिजली का आवेश

चांद पर स्पेस वॉक कर रहे यात्री से अंतरिक्ष यान को कैसे हो सकता है खतरा?

Oct 13, 2026
06:58 pm

क्या है खबर?

चांद पर स्पेस वॉक करने वाले अंतरिक्ष यात्रियों से उनके अंतरिक्ष यान को भी खतरा हो सकता है। यह खतरा किसी टक्कर या तकनीकी खराबी से नहीं, बल्कि स्थिर विद्युत आवेश से जुड़ा है। नासा ने इस समस्या से बचने के लिए लगभग 1.50 करोड़ रुपये की इनामी प्रतियोगिता शुरू की है। एजेंसी ऐसे उपाय तलाश रही है, जिनसे अंतरिक्ष यात्री और उनके स्पेससूट पर जमा बिजली को यान के पास पहुंचने से पहले सुरक्षित तरीके से हटाया जा सके।

#1

स्पेससूट पर जमा हो सकता है बिजली का आवेश

चांद की सतह पर चलते समय अंतरिक्ष यात्रियों के स्पेससूट पर स्थिर विद्युत आवेश जमा हो सकता है।

ऐसा जूतों और सतह के बीच घर्षण या आसपास मौजूद प्लाज्मा के कारण हो सकता है। चांद के अंधेरे और हमेशा छाया में रहने वाले गड्ढों में यह समस्या ज्यादा गंभीर हो सकती है।

इन जगहों पर इलेक्ट्रॉनों की अधिकता के कारण सूट पर नकारात्मक आवेश जमा होने का खतरा रहता है, जिससे यात्री बिजली से भरे उपकरण जैसा बन सकता है।

#2

अंतरिक्ष यान के पास पहुंचते ही निकल सकती है चिंगारी

नासा के मुताबिक, अंतरिक्ष यात्री जब स्पेस वॉक के बाद अपने लैंडर में लौटेगा, तब उसके शरीर और यान के बीच विद्युत आवेश का अंतर परेशानी पैदा कर सकता है।

अगर अंतरिक्ष यात्री पर नकारात्मक आवेश ज्यादा हो और यान पर सकारात्मक आवेश हो, तो दोनों के बीच अचानक बिजली की चिंगारी निकल सकती है। इसे इलेक्ट्रिकल आर्किंग कहते हैं।

ऐसी चिंगारी स्पेससूट को नुकसान पहुंचा सकती है और यान के संवेदनशील उपकरणों के लिए भी खतरा बन सकती है।

ADVERTISEMENT

#3

ऑक्सीजन में आग लगने और उपकरण खराब होने का डर

अचानक निकलने वाली बिजली की चिंगारी अंतरिक्ष यान के भीतर मौजूद ऑक्सीजन वाले वातावरण में आग लगने का खतरा पैदा कर सकती है।

इससे अंतरिक्ष यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है। चांद की धूल इस समस्या को और बढ़ा सकती है, क्योंकि इससे चिंगारी ज्यादा दूरी तक निकल सकती है।

इसी वजह से नासा ऐसे छोटे और कम ऊर्जा खर्च करने वाले उपकरणों के सुझाव मांग रही है।

ADVERTISEMENT