NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    G-20 शिखर सम्मेलन
    एशिया कप क्रिकेट
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / टेक्नोलॉजी की खबरें / आईफोन यूजर्स भी अब व्हाट्सएप पर बना पाएंगे स्टिकर, ये है तरीका
    आईफोन यूजर्स भी अब व्हाट्सएप पर बना पाएंगे स्टिकर, ये है तरीका
    टेक्नोलॉजी

    आईफोन यूजर्स भी अब व्हाट्सएप पर बना पाएंगे स्टिकर, ये है तरीका

    लेखन रजनीश
    April 19, 2023 | 02:47 pm 1 मिनट में पढ़ें
    आईफोन यूजर्स भी अब व्हाट्सएप पर बना पाएंगे स्टिकर, ये है तरीका
    व्हाट्सएप का iOS के लिए स्टिकर मेकर iOS 16 वर्जन पर काम करेगा (तस्वीर: अनस्प्लैश)

    व्हाट्सऐप अपने iOS प्लेटफॉर्म के लिए स्टिकर बनाने वाला टूल रोलआउट कर रही है। इस नए फीचर के तहत आईफोन या आईपैड यूजर्स अब बिना किसी थर्ड पार्टी ऐप की मदद के व्हाट्सऐप के जरिए ही तस्वीरों से स्टिकर बना सकेंगे। यह फीचर अभी सिर्फ iOS 16 वर्जन वाले यूजर्स के लिए ही उपलब्ध है। यदि आपका आईफोन iOS 16 पर आधारित तो नीचे जान लीजिए व्हाट्सऐप पर स्टिकर बनाने का तरीका।

    ऐसे बना सकते हैं स्टिकर

    स्टिकर बनाने वाला ये नया फीचर नए iOS व्हाट्सऐप अपडेट 23.7.82 के साथ आता है। स्टिकर बनाने की सुविधा का उपयोग करने के लिए पहले ये सुनिश्चित कर लें कि आप ऐप का नया वर्जन इंस्टाल कर लें। अब व्हाट्सऐप स्टिकर बनाने के लिए फोटो ऐप पर जाएं और अपनी पसंद की कोई फोटो चुनें जिसे आप स्टिकर बनाना चाहते हैं। इस फोटो पर हार्ड प्रेस करें और उस हिस्से या कटआउट को निकाल लें जिसे स्टिकर बनाना चाहते हैं।

    स्टिकर को कलेक्शन में भी जोड़ सकेंगे

    कटआउट को व्हाट्सऐप के किसी भी चैट में पेस्ट कर दें। ऐप इसे स्टिकर में बदल देगा। बनाए गए स्टिकर को भविष्य में इस्तेमाल करने के लिए इसे अपने स्टिकर कलेक्शन में जोड़ सकते हैं। वेबबीटाइंफो के अनुसार, स्टिकर मेकर फीचर iOS 16 पर सभी यूजर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है। पुराने iOS में इसे दिए जाने की कोई योजना भी नहीं है। जिन लोगों को अभी अपडेट नहीं मिला है उन्हें भी जल्द मिल जाएगा।

    नए डिजाइन वाला ऐप लॉक स्क्रीन और मीडिया एडिटर

    मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सऐप कई अन्य फीचर्स पर भी काम कर रहा है। इसमें एक एनिमेटेड इमोज का विकल्प भी है। कुछ iOS बीटा यूजर्स को नए डिजाइन वाला ऐप लॉक स्क्रीन और नए डिजाइन वाला मीडिया एडिटर भी प्राप्त हुआ है। कुछ फीचर्स पर अभी काम चल रहा है और उनका स्टेबल वर्जन अभी उपलब्ध नहीं है। व्हाट्सऐप ने हाल ही में नए सेफ्टी फीचर्स भी जारी किए हैं। ये यूजर्स को अधिक गोपनीयता प्रदान करते हैं।

    हैकर्स से बचाने के लिए डिवाइस वेरिफिकेशन फीचर

    नए पेश किए गए सेफ्टी फीचर्स में अकाउंट प्रोटेक्ट, डिवाइस वेरिफिकेशन और ऑटोमैटिक सिक्योरिटी कोड शामिल हैं। यदि कोई यूजर अपने व्हाट्सएप अकाउंट को किसी अन्य डिवाइस पर शिफ्ट करने का प्रयास करता है तो अकाउंट प्रोटेक्ट फीचर यूजर्स को सूचित करेगा। व्हाट्सऐप द्वारा पेश किया गया नया डिवाइस वेरिफिकेशन फीचर यूजर्स के व्हाट्सऐप को हैकिंग से बचाता है। ये हैकर्स को यूजर्स के व्हाट्सऐप अकाउंट तक पहुंचने के लिए ऑन-डिवाइस मैलवेयर का उपयोग करने से रोकता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप का नया फीचर
    मोबाइल ऐप्स

    व्हाट्सऐप

    व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द भेज सकेंगे एनीमेटेड इमोजी, कंपनी नए फीचर पर कर रही काम व्हाट्सऐप का नया फीचर
    व्हाट्सऐप डाउन, यूजर्स को वीडियो डाउनलोड करने में हो रही समस्या  सोशल मीडिया
    व्हाट्सऐप का नया फीचर: यूजर्स अब मैसेज फॉरवर्ड करते समय लिख सकेंगे कैप्शन व्हाट्सऐप का नया फीचर
    व्हाट्सऐप जल्द रोल आउट करेगी 'एक्सपायरिंग ग्रुप्स' फीचर, जानिए कैसे करेगा काम  व्हाट्सऐप का नया फीचर

    व्हाट्सऐप का नया फीचर

    व्हाट्सऐप का नया फीचर: अब एक ही अकाउंट दो फोन में कर सकेंगे यूज व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप पर कांटेक्ट मैनेज करना हुआ आसान, कंपनी रोल आउट कर रही नया फीचर व्हाट्सऐप
    एंड्रॉयड के लिए आ सकता है व्हॉट्सऐप का नया इंटरफेस, मिलेगा ये फीचर  व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप रोल आउट कर रही 'कीप मैसेज' फीचर, जरूरी मैसेज डिसअपीयर होने से बचाना हुआ आसान व्हाट्सऐप

    मोबाइल ऐप्स

    लेमन-8 की हो रही है चर्चा, टिक-टॉक बनाने वाली कंपनी बाइटडांस का है ये ऐप टिक-टॉक
    ऐपल म्यूजिक क्लासिकल अब ऐप स्टोर से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध, जानिए विशेषता ऐपल
    व्हाट्सऐप यूजर्स जल्द एडिट कर सकेंगे मैसेज, कंपनी नए फीचर पर कर रही काम व्हाट्सऐप
    व्हाट्सऐप 'ऑडियो चैट्स' फीचर पर कर रही काम, ग्रुप पर बात करना होगा और आसान व्हाट्सऐप
    अगली खबर

    टेक्नोलॉजी की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Science Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023