Loading...
HCL टेक ने बेंगलुरु में शुरू की एडवांस्ड सेमीकंडक्टर लैब, जानिए क्या है इसमें खास
HCL टेक ने एडवांस्ड सेमीकंडक्टर लैब शुरू की है

HCL टेक ने बेंगलुरु में शुरू की एडवांस्ड सेमीकंडक्टर लैब, जानिए क्या है इसमें खास

Sep 08, 2026
07:20 pm

क्या है खबर?

टेक्नोलॉजी सर्विस कंपनी HCL टेक ने मंगलवार (8 सितंबर) को बेंगलुरु में 185 करोड़ रुपये के निवेश से अपनी एडवांस्ड सेमीकंडक्टर लैब शुरू करने की घोषणा की है। कंपनी सेमीकंडक्टर टेस्टिंग और इंजीनियरिंग में अपनी क्षमताएं बढ़ा रही है। कंपनी ने कहा कि 40,000 वर्ग फीट की इस सुविधा में 25,000 वर्ग फीट के क्लास 10K और क्लास 1K क्लीनरूम शामिल होंगे और यह एंड-टू-एंड पोस्ट-सिलिकॉन इंजीनियरिंग, एडवांस्ड टेस्टिंग और फेलियर एनालिसिस की सुविधा देगी।

काम 

लैब में होंगे ये काम 

इस लैब में टेराडाइन, एडवांटेस्ट, कीसाइट, टेक्ट्रोनिक्स और थर्मो फिशर साइंटिफिक के उपकरण लगे हैं और यह रिसर्च और डेवलपमेंट, प्री-प्रोडक्शन और प्रोडक्शन क्वालिफिकेशन में मदद करेगी।

कंपनी ने कहा कि इसका मकसद काम तेजी से पूरा करना, गुणवत्ता बेहतर बनाना और जटिलता को कम करना है।

यह सुविधा इलेक्ट्रिकल वैलिडेशन, ऑटोमेटेड टेस्टिंग, क्वालिफिकेशन और फेलियर एनालिसिस को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाएगी।

इसका मकसद डिजाइन स्पेसिफिकेशन से लेकर तैयार सेमीकंडक्टर पार्ट्स तक की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित बनाना है।

फायदा 

कंपनी की क्षमता होगी मजबूत 

HCL टेक ने कहा कि यह सुविधा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों बाजारों की जरूरतों को पूरा करेगी और इससे भारत से सेमीकंडक्टर समाधान देने की कंपनी की क्षमता मजबूत होने की उम्मीद है।

कंपनी ने यह भी कहा कि यह सुविधा ISO 17025, ISO 9001, AS 9100 (मिल-एरो) और ISO 13485 (मेडिकल) जैसे वैश्विक सर्टिफिकेशन हासिल करेगी।

इसके क्लीनरूम में ऑटोमेटेड टेस्ट इक्विपमेंट, टेस्टर, प्रोब, क्वालिफिकेशन चैंबर, ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोपी, फोकस्ड आयन बीम सिस्टम जैसे फेलियर-एनालिसिस टूल शामिल हैं।

ADVERTISEMENT