हार्वेस्ट मून: आज दिखेगा साल का आखिरी सुपरमून, जानिए क्यों है यह खास
क्या है खबर?
खगोलीय घटनाओं में रुचि रखने वाले लोगों के लिए आज (29 सितंबर) का दिन काफी खास है।
आज रात 2023 का चौथा और आखिरी सुपरमून दिखाई देगा, जिसे फुल हार्वेस्ट मून कहा जाता है।
बता दें कि सुपरमून तब होता है, जब चंद्रमा अपनी कक्षा में पृथ्वी के सबसे करीब होता है, जिससे यह सामान्य पूर्णिमा की तुलना में बड़ा और चमकीला दिखता है। आज चंद्रमा पृथ्वी से केवल 3.61 लाख किलोमीटर की दूरी पर होगा।
महत्त्व
क्यों खास है हार्वेस्ट मून?
इस सुपरमून को उत्तरी गोलार्ध में हार्वेस्ट मून का नाम इसलिए मिला, क्योंकि यह ज्यादातर सितंबर के अंतिम हफ्ते में ही दिखाई देता है।
हार्वेस्ट मून से किसानों को सर्दी शुरू होने से पहले रात में काम करने और अपनी फसलों की कटाई करने में काफी मदद मिली।
अंतरिक्ष एजेंसी नासा के अनुसार, सितंबर का पूर्णिमा औसत पूर्णिमा की तुलना में 5 प्रतिशत बड़ा और 13 प्रतिशत अधिक चमकीला दिखाई देगा।
तरीका
हार्वेस्ट मून को कैसे देख सकेंगे आप?
आज चंद्रमा काफी चमकीला और बड़ा दिखाई देगा, इसलिए आप आसानी से अपने घर की छत से इसे देख सकेंगे।
अपने स्थान से ग्रहों को ट्रैक करने के लिए आप स्टेलारियम जैसे स्काईवॉचिंग ऐप्स का उपयोग कर सकते हैं।
वर्चुअल टेलीस्कोप की आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर भी आप इस खगोलीय घटना को लाइव देख सकेंगे।
इससे पहले 31 अगस्त को सुपर ब्लू मून दिखाई दिया था, जो साल का सबसे चमकीला और बड़ा सुपर ब्लू मून था।