माइक्रोसॉफ्ट के आउटेज का फायदा उठाकर हैकर्स फेज रहे फिशिंग ईमेल, जानिए क्या है मामला
क्या है खबर?
माइक्रोसॉफ्ट में आउटेज की समस्या झेलने के बाद अब एक और नई समस्या सामने आ गई है। कंपनी ने यूजर्स को हैकर्स द्वारा चलाए जा रहे एक फिशिंग कैंपेन के बारे में चेतावनी दी है। इसमें हैकर्स हाल ही में हुए माइक्रोसॉफ्ट 365 आउटेज का फायदा उठाकर लोगों को धोखा दे रहे हैं और उन्हें हानिकारक लिंक पर क्लिक करने के लिए उकसा रहे हैं। दिग्गज टेक ने इस तरह के लिंक पर क्लिक नहीं करने की सलाह दी है।
तरीका
ऐसे की जा रही धोखाधड़ी
कुछ फर्जी ईमेल में यह दावा किया जाता है कि आउटेज के दौरान कुछ संदेश रोक लिए गए थे।
इनमें कहा जाता है कि अगर, प्राप्तकर्ता उन्हें वापस पाने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक नहीं करते हैं तो 24 घंटे के भीतर वे मैसेज डिलीट हो जाएंगे।
इससे एक तरह की जल्दबाजी की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे यूजर यह जांचे बिना ही कदम उठा लेते हैं कि क्या यह सूचना असली है या नहीं।
डोमन
3 डोमेन का लगाया पता
माइक्रोसॉफ्ट ने अभियान से जुड़े 3 सेंडर डोमेन की पहचान की है, जिनमें moments-notice.com, planetmaison.com और newbooker.com शामिल हैं।
इन ईमेल में प्राप्तकर्ता के लिए खास 'सेंडग्रिड' ट्रैकिंग लिंक दिए गए हैं, जो यूजर्स को reallifeaccounting.com पर रीडायरेक्ट करते हैं।
इसमें एक संदिग्ध वेबपेज पाथ भी शामिल है, जो /themelist0.html पर खत्म होता है। इस अभियान ने अमेरिका में कई क्षेत्रों के संगठनों को निशाना बनाया है। माइक्रोसॉफ्ट का कहना है कि यह गतिविधि 'क्रेडेंशियल फिशिंग' से मेल खाती है।
सलाह
कंपनी ने दी यह सलाह
माइक्रोसॉफ्ट सुरक्षा टीमों को सलाह देता है कि वे संदिग्ध संदेशों की पहचान करने, एम्बेडेड URL की जांच करने और यह पता लगाने के लिए कि क्या कर्मचारियों ने लिंक पर क्लिक किया है?
माइक्रोसॉफ्ट डिफेंडर फॉर ऑफिस 365 थ्रेट एक्सप्लोरर और डिफेंडर XDR एडवांस्ड हंटिंग का उपयोग करें।
साथ ही ईमेल रीस्टोर करने या कोई जरूरी कदम उठाने के लिए कहने वाले अचानक आने वाले आउटेज नोटिफिकेशन पर भरोसा न करने की सलाह दी है।