LOADING...
सरकार ने डिप्थीरिया और टेटनस के लिए लॉन्च किया स्वदेशी टीका, जानिए कब होगा वितरित
सरकार ने डिप्थीरिया और टेटनस के लिए टीका लॉन्च किया है

सरकार ने डिप्थीरिया और टेटनस के लिए लॉन्च किया स्वदेशी टीका, जानिए कब होगा वितरित

Feb 21, 2026
07:11 pm

क्या है खबर?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के कसौली स्थित केंद्रीय अनुसंधान संस्थान (CRI) में भारत में स्वदेशी रूप से विकसित टेटनस और वयस्क डिप्थीरिया (TD) वैक्सीन लॉन्च की है। यह नई वैक्सीन सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम (UIP) के तहत उपलब्ध कराई जाएगी, जिसकी पहली खेप के 55 लाख डोज इस साल अप्रैल तक वितरित किए जाएंगे। नड्डा ने TD वैक्सीन के लॉन्च को भारत के सार्वजनिक स्वास्थ्य ढांचे के लिए एक ऐतिहासिक क्षण बताया।

बयान 

क्या है सरकार का लक्ष्य?

जेपी नड्डा जोर दिया कि यह कदम राष्ट्रीय स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करने और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मंत्री ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने स्वास्थ्य और दवा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित किए हैं। उन्होंने भारत को विश्व का औषधालय और वैश्विक स्तर पर शीर्ष टीका निर्माताओं में से एक के रूप में इसकी स्थिति पर प्रकाश डाला।

सराहना 

मंत्री ने की CRI संस्था की सराहना 

केंन्द्रीय मंत्री ने यह भी बताया कि भारत ने विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के नियामक सिस्टम्स के वैश्विक मानकीकरण में परिपक्वता स्तर 3 प्राप्त कर लिया है, जो इसके सुदृढ़ टीका नियामक ढांचे का प्रमाण है। मंत्री ने इन मानकों के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले CRI जैसे संस्थानों की सराहना की। नड्डा ने यह भी कहा कि ऐतिहासिक रूप से, टीके और दवाओं के विकास में दशकों लग जाते थे।

Advertisement