LOADING...
गूगल और स्पेस-X अंतरिक्ष में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए कर रहीं बातचीत
गूगल अंतरिक्ष में डाटा सेंटर स्थापित करने की तैयारी कर रही है

गूगल और स्पेस-X अंतरिक्ष में डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए कर रहीं बातचीत

May 13, 2026
09:47 am

क्या है खबर?

गूगल और एलन मस्क की कंपनी स्पेस-X अंतरिक्ष में ऑर्बिटल डाटा सेंटर स्थापित करने के लिए बातचीत कर रही हैं। सूत्रों के अनुसार, यह रॉकेट लॉन्च डील होने पर दोनों कंपनियां ऑर्बिटल डाटा सेंटर के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा करने के लिए साझेदारी करेंगी। खबरों के मुताबिक, सर्च इंजन दिग्गज अन्य रॉकेट लॉन्च कंपनियों से भी बातचीत कर रही है। कंपनी ने पिछले साल घोषित 'प्रोजेक्ट सनकैचर' पहल के तहत 2027 तक प्रोटोटाइप उपग्रह लॉन्च करने की योजना बनाई है।

कारण 

IPO से पहले बना रही मजबूत स्थिति

वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, यह संभावित सौदा ऐसे समय में सामने आया है, जब कंपनी इस साल के अंत में अपने 1,750 अरब डॉलर (करीब 1.6 लाख अरब रुपये) के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की तैयारी कर रही है। इससे पहले निवेशकों को यह विश्वास दिला रही है कि अगले कुछ सालों में अंतरिक्ष में डाटा सेंटर स्थापित करना आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) कंप्यूटिंग के लिए सबसे सस्ता विकल्प होगा।

खासियत 

अंतरिक्ष में संचालन होगा सस्ता

मस्क ने कक्षीय डाटा सेंटर्स के लिए काफी प्रचार किया है। उनका दावा है कि इन्हें संचालित करना सस्ता है। इसके समर्थकों का यह भी कहना है कि ये अमेरिका में जमीनी स्तर पर स्थापित डाटा सेंटर्स के स्थानीय विरोध से मुक्त हैं। हालांकि, टेकक्रंच की रिपोर्ट में बताया है कि उपग्रह निर्माण और प्रक्षेपण लागत को ध्यान में रखने पर धरती पर बने डाटा सेंटर्स अंतरिक्ष में स्थापित होने वाले डाटा सेंटस की तुलना में कहीं अधिक सस्ते हैं।

Advertisement