Loading...
गूगल ने अपना अर्थ AI टूल वापस लिया, जानिए क्या है वजह
गूगल ने अपनी नीति का उल्लंघन होने की चिंता में अपना अर्थ AI टूल वापस ले लिया है

गूगल ने अपना अर्थ AI टूल वापस लिया, जानिए क्या है वजह

Aug 01, 2026
12:49 pm

क्या है खबर?

अल्फाबेट की गूगल ने गूगल अर्थ में अपने नए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इमेज जनरेशन फीचर को वापस लेने की घोषणा की है। इसके पीछे कारण बताया जा रहा है कि कुछ लोग इसका इस्तेमाल ऐसी बदली हुई सैटेलाइट इमेज बनाने के लिए कर रहे थे, जो कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करती हुई लग रही थीं। कुछ लोगों ने चिंता जताई थी कि इस टूल से बनी इन नकली तस्वीरों को असली समझा जा सकता है।

उपाय 

कंपनी बेहतर उपायों के साथ करेगी वापसी   

गूगल ने एक्स पर कहा, "हमने देखा है कि जियोस्पेशियल प्रोफेशनल्स इस फीचर का इस्तेमाल कई उपयोगी कामों के लिए कर रहे हैं, लेकिन हमने ऐसे लोगों को भी देखा है जो ऐसी जेनरेटेड तस्वीरों के स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं, जो हमारी पॉलिसीज का उल्लंघन करती दिखती हैं।"

दिग्गज टेक ने यह भी कहा कि वह इस सुविधा को कुछ समय के लिए रोक रहा है, ताकि बेहतर सुरक्षा उपाय तैयार किए जा सकें।

चेतावनी 

शोधकर्ता ने दी थी चेतावनी 

कंपनी ने गुरुवार को एक टूल पेश किया था। इससे यूजर्स टेक्स्ट टाइप करके गूगल अर्थ की सैटेलाइट, एरियल और 3D इमेज पर आधारित असल दिखने वाली तस्वीरें बना सकते थे।

डच इंटेलिजेंस शोधकर्ता हेनक वैन एस ने इस बात पर चिंता जताई कि कैसे गलत इरादे वाले लोग गूगल अर्थ के फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

उन्होंने चेतावनी दी कि AI से बने बहुत असली दिखने वाले लैंडस्केप पत्रकारों, जांचकर्ताओं और फैक्ट-चेकर्स का काम मुश्किल बना सकते हैं।

ADVERTISEMENT