गूगल पिक्सल वॉच 2 हुई लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स
क्या है खबर?
टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने आज (4 अक्टूबर) अमेरिका के न्यूयॉर्क में अपना 'मेड बाय गूगल' लॉन्च इवेंट आयोजित किया है।
इस इवेंट में कंपनी ने गूगल पिक्सल वॉच 2 स्मार्टवॉच को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने कहा है कि स्मार्टवॉच को आज से ही प्री-ऑर्डर किया जा सकता है।
गूगल पिक्सल वॉच 2 की कीमत लगभग 29,000 रुपये रखी गई है। इसकी बिक्री कब से शुरू होगी फिलहाल इस बारे में जानकारी उपलब्ध नहीं है।
फीचर्स
गूगल पिक्सल वॉच 2 के फीचर्स
गूगल पिक्सल वॉच 2 में FHD पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 1.2 इंच की OLED डिस्प्ले दो गई है।
स्मार्टवॉच 100 प्रतिशत रीसायकल किए गए एल्मुनियम से बनाई गई है और इसे एक स्पोर्टी लुक में डिजाइन किया गया है। कंपनी ने कहा है कि इसे पूरी तरह से अपडेट किया गया है।
वॉच बेहतर प्रदर्शन के लिए एक क्वॉड कोर चिपसेट से लैस है और डायनामिक थीम के साथ OS 4 पर बूट करती है।
फीचर्स
गूगल पिक्सल वॉच 2 में मौजूद है सेफ्टी मोड
पिक्सल वॉच 2 में एक बड़ी बैटरी दी गई है, जो सिंगल चार्ज पर 24 घंटे तक चलती है।
यूजर्स केवल 30 मिनट चार्ज करके इस वॉच का 12 घंटे तक लगातार उपयोग कर सकते हैं।
इसमें नया AI एल्गोरिद्म और नये सेंसर जोड़े गए हैं। इसके हार्ट रेट सेंसर को भी बेहतर किया गया है। अधिक सेंसर की मदद से यह हार्ट रेट को बेहतर तरीके से माप सकेगी।
कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में सेफ्टी मोड भी दिया है।