गूगल पिक्सेल वॉच 5 स्टीफन करी एडिशन लॉन्च से पहले लीक
गूगल ने बास्केटबॉल स्टार स्टीफन करी के साथ मिलकर एक खास पिक्सेल वॉच 5 तैयार की है। यह वॉच 12 अगस्त को न्यूयॉर्क में होने वाले 'मेड बाय गूगल' इवेंट में दुनिया के सामने लाई जाएगी। इससे पहले इसकी जानकारी लीक हो गई है।
इस खास एडिशन में 45mm का पॉलिश्ड सिल्वर केस है। इसके साथ एक बुना हुआ बैंड भी मिलेगा, जिस पर स्टीफन करी का नाम और '#लॉकइन' ब्रांडिंग लिखी होगी।
क्या होगी इस वॉच की खासियत?
स्टीफन करी एडिशन का वॉच बैंड 4 रंगों- स्टोन ग्रे, टोपी, ऑरेंज और ब्राउन में उपलब्ध होगा। इस बैंड पर पानी से बचाने वाली एक खास परत चढ़ाई गई है। हालांकि, समय के साथ यह परत हट सकती है।
इसके अंदरूनी फीचर्स बिल्कुल वैसे ही हैं जैसे सामान्य पिक्सेल वॉच 5 में मिलते हैं। इसमें 64GB स्टोरेज है, यह वेयर OS 7.0 पर चलती है और इसकी बैटरी 40 घंटे तक का बैकअप देती है।
यूरोप में इस वॉच की कीमत 579.99 यूरो (लगभग 63,900 रुपये) रखी गई है, जो स्टैंडर्ड वर्जन से थोड़ी ज्यादा है। यह घड़ी कुछ ही चुनिंदा देशों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी और इसे बहुत कम संख्या में ही बनाया जाएगा। लॉन्च के बाद इसके लिए प्री-ऑर्डर शुरू हो जाएंगे और इसकी बिक्री 20 अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है।