LOADING...
गूगल ने अपना नया AI मॉडल जेम्मा 4 किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत
गूगल ने अपना नया AI मॉडल जेम्मा 4 किया लॉन्च

गूगल ने अपना नया AI मॉडल जेम्मा 4 किया लॉन्च, जानिए इसकी खासियत

Apr 03, 2026
11:38 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी गूगल ने अपना नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) मॉडल जेम्मा 4 लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल खास इसलिए है, क्योंकि इसे लोकली यानी सीधे डिवाइस पर चलाया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, यह मॉडल एंड्रॉयड स्मार्टफोन समेत कई डिवाइस पर काम करेगा। इससे यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी मिलेगी और बिना इंटरनेट के भी AI का इस्तेमाल किया जा सकेगा, जो इसे दूसरे मॉडल से अलग बनाता है।

प्रदर्शन

चार अलग-अलग मॉडल और दमदार प्रदर्शन

जेम्मा 4 चार अलग-अलग साइज में आता है, जिनमें छोटे से लेकर बड़े मॉडल शामिल हैं। ये मॉडल अलग-अलग काम और डिवाइस के हिसाब से बनाए गए हैं। कंपनी का दावा है कि ये अपने कैटेगरी में सबसे बेहतर ओपन मॉडल हैं। बड़ा मॉडल काफी शक्तिशाली है और कई मामलों में बड़े मॉडल से भी बेहतर प्रदर्शन करता है। यह मल्टी-स्टेप प्लानिंग और जटिल कामों को आसानी से संभाल सकता है।

खासियत

ऑफलाइन काम और एजेंट सिस्टम की सुविधा

इस AI मॉडल की खास बात यह है कि यह बिना इंटरनेट के भी काम कर सकता है। यूजर अपने फोन पर ही AI चला सकते हैं, जिससे डेटा कहीं बाहर नहीं जाता। इसके साथ ही यह एजेंट सिस्टम को भी सपोर्ट करता है, यानी यूजर कई AI टूल मिलाकर अपने काम ऑटोमेट कर सकते हैं। यह कोडिंग, इमेज और वीडियो प्रोसेसिंग जैसे कई कामों में भी मदद करता है।

Advertisement

अन्य

डेवलपर्स के लिए आसान और खुला प्लेटफॉर्म

जेम्मा 4 को ओपन-सोर्स लाइसेंस के तहत जारी किया गया है, जिससे डेवलपर्स इसे आसानी से डाउनलोड और इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे गूगल AI स्टूडियो और अन्य प्लेटफॉर्म से एक्सेस किया जा सकता है। कंपनी के अनुसार, पहले के मॉडल को करोड़ों बार डाउनलोड किया जा चुका है। यह मॉडल 140 से ज्यादा भाषाओं को सपोर्ट करता है और लंबी जानकारी को भी एक साथ प्रोसेस करने में सक्षम है, जिससे इसका उपयोग और बढ़ जाता है।

Advertisement